फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Welcome gate collapses due to collision with truck, two people including traffic constable injured

Kanpur News: ट्रक की टक्कर से स्वागत गेट गिरा, ट्रैफिक सिपाही समेत दो घायल

Mon, 09 Mar 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Welcome gate collapses due to collision with truck, two people including traffic constable injured
कानपुर। किदवईनगर विधायक महेश त्रिवेदी के घर रविवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आगमन के दौरान पीएसी के ट्रक की टक्कर से लोहे का स्वागत गेट सुरक्षा पर लगे दो पुलिसकर्मियों पर भरभराकर गिर गया। हादसे में ट्रैफिक सिपाही शशिकांत व एक पीएसी जवान घायल हो गए। विधायक महेश त्रिवेदी के बेटे शिवम और बहू सोनम को आशीर्वाद देने डिप्टी सीएम किदवईनगर स्थित उनके आवास पहुंचने वाले थे। स्वागत के लिए संजय वन गेट के पास लोहे का गेट लगाया गया था जहां ट्रैफिक सिपाही शशिकांत ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान सुरक्षा में पीएसी के जवान भी लगाए गए थे जिन्हें छोड़ने ट्रक आया था। दोपहर को जवानों को उतारने के बाद ट्रक वापस संजय वन गेट की ओर लौट रहा था तभी हादसा हो गया। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि ट्रक की टक्कर से गेट गिरने से दो लोग घायल हुए थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed