फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   weight day at banda on 10th december

चुनाव की तर्ज पर 10 को मनेगा ‘वजन दिवस’

Sun, 04 Dec 2016 07:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 07:23 PM IST
सार

76 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 304 पर्यवेक्षक तैनात
1705 केंद्रों पर 5 साल तक के बच्चों का वजन

विज्ञापन
weight day at banda on 10th december
डेमो

विस्तार

पांच साल उम्र तक के अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के लिए चुनाव की तर्ज पर ‘वजन दिवस’ मनाया जाएगा। 10 व 12 दिसंबर को जिले के 1705 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन होगा। इसके लिए 76 सेक्टर प्रभारी और 305 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। पिछले साल वजन दिवस में बांदा के 2.04 लाख बच्चों का वजन किया गया था। इनमें पांच फीसदी यानी 10 हजार बच्चे अति कुपोषित मिले थे। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने अति कुपोषित बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए पोषण मिशन योजना शुरू की।
विज्ञापन


जिला अस्पताल स्थित पुनर्वासन केंद्र में बच्चों का इलाज कराया। पौष्टिक आहार दिए गए। इसके बाद भी अभी तक 7340 बच्चे कुपोषण मुक्त नहीं हो सके। इस साल फिर वजन दिवस दो चरणों में मनाया जा रहा है। पहले चरण के लिए 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 261 ग्राम व वार्ड पर्यवेक्षक नामित किए गए हैं। जबकि दूसरे चरण के लिए 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 243 पर्यवेक्षक नियुक्त हुए हैं।
विज्ञापन


अभियान में ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आशा बहू, एएनएम व कोटेदारों को लगाया गया है। यह सभी अभिभावकों को प्रेरित करेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 824 बेबी वजन मशीन की डिमांड भेजी है। ये मशीन ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति से उपलब्ध कराई जाएंगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां तीन प्रतियों में प्रारूप-1 भरेंगी और वजन तालिका में बच्चों की पोषण श्रेणी अंकित करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed