फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wednesday morning was the hottest of the season, with humidity at 34 percent and the mercury at 32 degrees.

Kanpur News: सीजन की सबसे गर्म रही बुधवार की सुबह, नमी 34 प्रतिशत तो पारा 32 डिग्री

Thu, 23 Apr 2026 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Wednesday morning was the hottest of the season, with humidity at 34 percent and the mercury at 32 degrees.
कानपुर। इस सीजन की सबसे गर्म सुबह बुधवार की रही। सुबह जिस समय सबसे अधिक नमी रहती है उस समय सिर्फ 34 फीसदी ही नमी रही। सुबह की नमी का यह प्रतिशत इस सीजन का अब तक सबसे कम है। इसके साथ तापमान सुबह आठ बजे 32 डिग्री पहुंच गया। इसके अलावा दोपहर की नमी का प्रतिशत 19 रहा। यही प्रतिशत शाम पांच बजे तक बना रहा। दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक नमी बिल्कुल ही नहीं बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होती रहेगी।
विज्ञापन

सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर ढाई बजे तापमान 40.9 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि साढ़े छह घंटे के अंदर तापमान में 8.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। तापमान बढ़ने के साथ नमी का प्रतिशत गिरने से सुबह तपिश बहुत अधिक रही। वेधशाला में रात का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिमी हवाएं औसत छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। चकेरी के एयरफोर्स केंद्र पर बुधवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। यहां रात का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को भी तापमान बढ़ने के आसार हैं। अभी किसी मौसम प्रणाली का असर कानपुर परिक्षेत्र में नहीं आएगा। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में नई मौसमी गतिविधियां शुरू होने का अनुमान है। इसका प्रभाव परिक्षेत्र पर आने पर कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed