{"_id":"6ae7962306b484186f05a499","slug":"website-created-with-the-help-of-ai-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1701379-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एआई की मदद से तैयार की वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एआई की मदद से तैयार की वेबसाइट
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में रविवार को आयोजित आईआईटी बाॅम्बे टेकफेस्ट जोनल में 700 विद्यार्थियों ने तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विवि के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित प्रतियोगिता में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सॉफ्टवेयर से जुड़ी छह प्रतिस्पर्धाएं हुईं। इनमें विद्यार्थियों ने रोबोट बनाने से लेकर एआई की मदद से वेबसाइट तैयार करने तक की चुनौतियों में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में गोरखपुर, लखनऊ, रायबरेली, फर्रुखाबाद, आगरा और प्रयागराज समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। टेकफेस्ट में टेट्राशिफ्ट, रोबो रीच, मेशमराइज, स्पार्कएक्स, इनोवाटेक्स और जीरोकोड प्रतियोगिताएं हुईं। जीरोकोड में एआई की मदद से बिना कोडिंग वेबसाइट तैयार करने का मौका मिला। यूआईईटी निदेशक प्रो. आलोक कुमार, डीन इनोवेशन फाउंडेशन प्रो. विशाल अवस्थी और ईसीई विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।