फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   weather

कानपुर का पारा@44

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
weather
कानपुर। बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान अम्फन का असर कोलकाता और इसके पूर्वी क्षेत्रों तक ही सिमट जाने की वजह से मरुस्थली क्षेत्रों से उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्र तक आने वाली हवाओं के कारण गर्मी विकराल होती जा रही है। शुक्रवार को महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस (43.8) के करीब पहुंच गया। एक दिन पहले की अपेक्षा इसमें 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। इसी तरह रात का पारा भी 23. 4 डिग्री सेल्सियस रहा इसी तरह हवा की नमी में भी तेजी से कमी आ रही है अधिकतम नमी में 6% की कमी रिकॉर्ड करते हुए 42% नमी रही। जबकि न्यूनतम नमी में 2% की कमी के साथ नमी 11% रिकॉर्ड की गई। आने वाले तीन दिनों के अंतराल में धूप और तेज होगी। बीच-बीच में हवा के साथ हल्के बादल भी आ सकते हैं। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक डॉ नौशाद खान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed