{"_id":"67df002df815fc892602c205","slug":"weather-update-winds-clashed-lightning-flashed-brought-rain-cyclonic-circle-formed-in-bay-of-bengal-2025-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: हवाएं टकराईं, बिजली चमकी, बारिश लाईं, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: हवाएं टकराईं, बिजली चमकी, बारिश लाईं, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती घेरा
Sat, 22 Mar 2025 11:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:56 PM IST
सार
Weather Update:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बंगाल की खाड़ी से आईं नम हवाएं और सर्द, शुष्क उत्तर पश्चिमी हवाओं के टकराने से मौसम बदल गया। इससे बादल आ गए और बिजली चमकने लगी। इसके साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हो गई। इससे मौसम सुहाना हो गया। लोग मौसम का आनंद लेने घर से बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने छत पर खड़े होकर मौसम के मिजाज का आनंद लिया। सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि चार-पांच दिनों तक हल्के बादल रहेंगे। इसके साथ ही खड़ी फसलों के लिए बारिश नुकसानदेह है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बना है। इससे नमी भरी तेज हवाएं आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उत्तर पश्चिमी हवाएं आ गईं। हवाओं की दिशा और गति में अचानक बदलाव से मौसम बदल जाता है।
विज्ञापन
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बना है। इससे नमी भरी तेज हवाएं आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उत्तर पश्चिमी हवाएं आ गईं। हवाओं की दिशा और गति में अचानक बदलाव से मौसम बदल जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इससे हल्की बारिश हुई है। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि इस असमय बारिश और ओलावृष्टि का सबसे बड़ा खतरा खड़ी फसलों को हो सकता है।
तापमान
अधिकतम- 31.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 12.4 डिग्री सेल्सियस
तापमान
अधिकतम- 31.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 12.4 डिग्री सेल्सियस