{"_id":"6860250679e28a3c500b60f9","slug":"weather-update-there-will-be-clouds-but-heavy-rain-on-july-1-2025-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: बादल रहेंगे पर झमाझम बारिश एक जुलाई को, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: बादल रहेंगे पर झमाझम बारिश एक जुलाई को, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Sat, 28 Jun 2025 10:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:58 PM IST
सार
Kanpur Weather News: सीएसए मौसम विभाग की मानें तो कानपुर समेत आसपास के शहरों में 1 जुलाई को झमाझम बारिश होगी। उससे पहले बादल रहेंगे लेकिन बारिश के आसार कम हैं।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हवाओं के रुख की वजह से मानसूनी बादल सुस्त पड़ जा रहे हैं। बादल छाए तो रहते हैं लेकिन बारिश नहीं होती। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवाओं का रुख बदल गया है। शुष्क हवाएं भी बादलों में जा रही हैं। इससे बादलों के अंदर नमी घटती है और बारिश नहीं होती।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक तो बादल ऊंचाई पर नहीं जा पा रहे। इसके अलावा शुष्क हवा बादलों में जाने से नमी कम हो रही। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं में नमी कम हो जा रही है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक तो बादल ऊंचाई पर नहीं जा पा रहे। इसके अलावा शुष्क हवा बादलों में जाने से नमी कम हो रही। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं में नमी कम हो जा रही है।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इससे ढंग से बारिश नहीं हो पा रही। सीएसए के मौसम विभाग ने एक जुलाई के बीच गरज-चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
तापमान
अधिकतम- 35.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 27.7 डिग्री सेल्सियस
तापमान
अधिकतम- 35.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 27.7 डिग्री सेल्सियस