{"_id":"668ab607c5ea07830b0c261f","slug":"weather-update-there-is-a-possibility-of-heavy-rain-with-lightning-in-many-cities-of-up-including-kanpur-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: कानपुर समेत यूपी के कई शहरों में अगले 48 घंटे में बिजली की चमक के साथ बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: कानपुर समेत यूपी के कई शहरों में अगले 48 घंटे में बिजली की चमक के साथ बारिश की संभावना
Sun, 07 Jul 2024 09:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Jul 2024 09:07 PM IST
सार
Weather Update: लगातार बादलों के घिरे रहने से जमीन की उष्मा ऊपर नहीं जा पा रही। जिसकी वजह से भीगते पानी में भी लोग पसीना-पसीना हुए। 28 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं उमस 93 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानसूनी बारिश का सिलसिला महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में जारी है लेकिन उमस पीछा नहीं छोड़ रही है। रविवार को महानगर क्षेत्र में 28.5 मिमी बारिश हुई जबकि उमस 93 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे के बीच कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार लगातार बादल घिरे रहने से जमीन की उष्मा जो वाहनों, उद्योगों के धुएं व अन्य माध्यमों से एकत्र होती है, वह ऊपर नहीं जा पा रही है। इसकी वजह से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। सुबह से लेकर दो बजे तक हवा की रफ्तार 8.9 किमी प्रति घंटा रिकार्ड की गई, उसके बाद हवा चलना बंद हो गई। जिससे लोगों को उमस से ज्यादा दिक्कत आई।
इस संबंध में मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार बादलों को झुंड जिसे ट्रफ लाइन कहा जाता है, वह अचानक ऊपर चलने जाने से अगले 48 घंटे के बीच बारिश का सिलसिला हल्का पड़ जाएगा। यह ट्रफ लाइन अक्सर ऊपर-नीचे आती-जाती रहती है। जब यह नीचे होती है तो बारिश तेज होती है। इस बीच अधिकतम तापमान 31.4 व न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।