फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Weather Update: Scorching Heat Grips Fatehpur All Day; Temperature Hits 47°C

Weather Update: फतेहपुर में दिन भर बरसी आग, पारा @ 47 पर पहुंचा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Tue, 19 May 2026 09:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 19 May 2026 09:30 PM IST
सार

लू ने कहर बरपाया। जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को भीषण गर्मी व लू चलने की संभावना है। 

विज्ञापन
Weather Update: Scorching Heat Grips Fatehpur All Day; Temperature Hits 47°C
भीषण गर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मौसम लगातार अपने तेवर दिखा रहा है। मंगलवार की सुबह से ही लू ने कहर बरपाया। भीषण गर्मी और लू के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। दोपहर में पारा 47 डिग्री तक जा पहुंच। लोग घरों में ही रहे। रात के समय बिजली की ट्रिपिंग ने लोगों को छकाया। वहीं, मौसम विभाग की ओर से जिले में रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


शहर के व्यस्त चौराहों में शामिल वर्मा चौराहा में दोपहर दो बजे सन्नाटा रहा, इक-दुक्का लोग ही आवाजाही करते नजर आए। लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए चौराहा के बगल में ही नगर पालिका की ओर से पीने के लिए पानी के कैंपर रखवाए थे। गंगानगर निवासी सुधांशु गुप्ता ने बताया कि दवा की सप्लाई के लिए गाजीपुर जाना था, लेकिन धूप देखकर वह अपने घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह वीआईपी सड़क निवासी डॉ. संजय ने बताया कि रिश्तेदारी में शादी के लिए लड़की देखने असोथर जाना था, लेकिन तेज लू को देखते हुए कार्यक्रम आगे टाल दिया। दोपहर में लू से बचने के लिए दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर आधे गिरा दिए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और भीषण गर्मी पड़ने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed