फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Kanpur recorded the coldest night in state, with the temperature at 4.4 degrees Celsius

Weather Update: प्रदेश में सबसे ठंडी रही कानपुर की रात, पारा @ 4.4 डिग्री, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Tue, 30 Dec 2025 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Dec 2025 10:13 PM IST
सार

Weather Update Kanpur: रात का पारा 2.2 डिग्री और दिन का पारा एक डिग्री गिरा। मौसम विभाग के अनुसार तीन जनवरी से हाड़कंपाऊ ठंड शुरू होगी।

विज्ञापन
Weather Update: Kanpur recorded the coldest night in state, with the temperature at 4.4 degrees Celsius
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में मंगलवार को कानपुर की रात सबसे ठंडी रही। रात का तापमान 2.2 डिग्री लुढ़ककर 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इसी तरह दिन का पारा एक डिग्री गिरकर 15.9 डिग्री पर आ गया। माैसम विभाग के अनुसार कंपकंपाती ठंड और कोहरे से नए साल की शुरुआत में भी राहत नहीं मिलेगी। पहली तारीख और दो जनवरी को दोपहर में हल्की धूप निकल सकती है।

विज्ञापन


सुबह से ही धुंध और उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंडक बढ़ी रहेगी। चार बजे के बाद से फिर शीतलहर शुरू हो जाएगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय के माैसम विभाग के अनुसार, तीन जनवरी के बाद लगातार 14 जनवरी तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहने की संभावना है। रात में शीतलहर की स्थिति पूरे कानपुर मंडल में रह सकती है।

विज्ञापन

Weather Update: Kanpur recorded the coldest night in state, with the temperature at 4.4 degrees Celsius
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
माैसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह तक ठंड के साथ कोहरा, धुंध और प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद नहीं दिख रही है। तीन जनवरी से रात के समय पाला पड़ना शुरू हो सकता है। ऐसे में लोगों के साथ फसलों को भी नुकसान हो सकता है। इसके लिए फसलों में नमी बनाए रखने के सुझाव दिए गए हैं।

 

Weather Update: Kanpur recorded the coldest night in state, with the temperature at 4.4 degrees Celsius
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में पांच सबसे अधिक ठंड वाले जिले
कानपुर नगर 4.4 डिग्री
फुरसतगंज 5.2 डिग्री
प्रयागराज 6.4 डिग्री
इटावा 6.6 डिग्री
बाराबंकी 6.6 डिग्री

 
विज्ञापन

Weather Update: Kanpur recorded the coldest night in state, with the temperature at 4.4 degrees Celsius
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दिसबंर में 10 दिन से लगातार शून्य दृश्यता रही
ठंड के इस सीजन में लंबे समय बाद दिसंबर में पिछले दस दिन से लगातार हाईवे और शहर के अधिकांश क्षेत्रों में दृश्यता शून्य बनी हुई है। माैसम विभाग के अनुसार इस तरह की स्थिति जनवरी में भी होने की संभावना है। इसके अलावा इस महीने 15 दिसंबर से लेकर अभी तक प्रदूषण की स्थिति सामान्य से तीन से चार गुने तक दर्ज की गई। यह स्थिति रात के नाै बजे से लेकर आधी रात तक ज्यादा रही। प्रदूषण की सामान्य स्थिति 50 एक्यूआई निर्धारित की गई है। बताया कि इस बार शीत दिवस की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इस महीने के आखिरी दस दिनों में सबसे ज्यादा शीत दिवस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed