फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: If the direction of the winds changes, cold and fog will increase

Weather Update: हवाओं का रुख बदला तो बढ़ेगी ठंड और धुंध, तापमान गिरने का अनुमान

Sun, 24 Nov 2024 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Nov 2024 11:42 PM IST
सार

Kanpur News: प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी और उत्तरी पश्चिमी हवाएं आ रहीं हैं। मौसम विभाग की मानें तो  तापमान गिरने का अनुमान है।

विज्ञापन
Weather Update: If the direction of the winds changes, cold and fog will increase
खिली धूप में मस्ती करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हवाओं का रुख बदला तो ठंड और धुंध दोनों बढ़ेगी। इसके साथ ही तापमान भी गिरेगा। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी करके पश्चिमी विक्षोभ चला गया है। वहां से भी ठंडक वाली हवाएं कानपुर परिक्षेत्र में आएंगी। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जैसे ही उत्तरी पश्चिमी हवाएं आनी शुरू होंगी। ठंड बढ़ने लगेगी। इसके साथ ही सोमवार को आसमान से बादल साफ होने का अनुमान है। इससे धुंध और कोहरा बढ़ सकता है। धुंध की स्थिति बनी हुई है। रविवार सुबह दृश्यता सामान्य दो किमी की तुलना में पांच सौ मीटर रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी दो तरह की हवाएं चल रही हैं। दक्षिणी पश्चिमी हवाएं प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी पश्चिमी मध्य यूपी में आ रही हैं। इनका हल्का प्रभाव कानपुर परिक्षेत्र पर भी आ रहा है। दिन में धूप निकलने और आसमान में बादल रहने से पारा सामान्य औसत के इर्द-गिर्द रह रहा है।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर दिल्ली से कानपुर परिक्षेत्र तक आएगा। हवाओं की निरंतरता की स्थिति बनी तो तापमान पर प्रभाव आ जाएगा। दोनों तापमान नीचे आएंगे। यह स्थिति नवंबर भर बनी रहेगी। इसके बाद ठंड में और तेजी बढ़नी शुरू होगी। सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि धुंध बनी हुई है। सुबह के समय दृश्यता सामान्य से कम हो जाती है।

सुबह सात बजे दृश्यता पांच सौ मीटर रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को बादल साफ हो जाएंगे। इससे धुंध बढ़ सकती है। उत्तराखंड में अभी बर्फबारी थमी हुई है। बर्फबारी बढ़ी और हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी के साथ निरंतरता बढ़ी तो ठंड बढ़ेगी।

तापमान
अधिकतम- 26.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 11.5 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed