{"_id":"6824dd2f169bc818fb00ee1a","slug":"weather-update-humidity-decreased-due-to-hot-winds-heat-wave-started-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: गर्म हवाओं से नमी घटी, चली लू, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: गर्म हवाओं से नमी घटी, चली लू, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Wed, 14 May 2025 11:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
थार मरुस्थल से तप कर आ रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं से लोगों को लू के थपेड़े लगे। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले चार दिनों तक लू चलेगी। इसके साथ ही हल्के बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। गर्म हवाओं की वजह से बुधवार को माहौल में नमी का प्रतिशत थोड़ा कम हो गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 18 मई तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इसी बीच धीरे-धीरे तापमान बढ़ते रहेंगे। 19 मई के बाद मौसम बदलाव की संभावना है। इस बीच कई मौसमी गतिविधियां बनने के आसार हैं। इससे बादल आएंगे। अरब सागर से नमी लगातार आ रही है। लेकिन इसकी मात्र कम हुई है। सीएसए मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह की नमी का प्रतिशत 45 और दोपहर को माहौल में नमी का प्रतिशत 24 हो गया।
विज्ञापन
तापमान
अधिकतम- 40.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 24.6 डिग्री सेल्सियस