फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Heat increased in Kanpur, average temperature increased by .4 degrees

Weather Update: और गर्म हुआ कानपुर, औसत तापमान .4 डिग्री बढ़ा, मानव, पशुओं और फसलों पर होगा प्रभाव

Wed, 08 May 2024 12:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 May 2024 12:07 AM IST
सार

Kanpur Weather Update: सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव पूरी दुनिया पर है। इसका प्रभाव कानपुर परिक्षेत्र में भी देखा गया। अगर तापमान पूरा आधा डिग्री बढ़ गया तो मौसम चक्र में एकदम से तब्दीली आएगी।

विज्ञापन
Weather Update: Heat increased in Kanpur, average temperature increased by .4 degrees
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लोबल वार्मिंग का असर नगर पर ही पड़ रहा है। कानपुर परिक्षेत्र के 53 सालों के औसत तापमान के अध्ययन से पता चला है कि यहां औसत तापमान .4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। यह अध्ययन सीएसए के मौसम विभाग ने किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर तापमान आधा डिग्री बढ़ गया तो इसका प्रभाव चौतरफा पड़ेगा। जलवायु परिवर्तन के असर और अधिक दिखने लगेंगे।

विज्ञापन


फसलों के चक्र पर इसका प्रभाव आएगा जिससे उनका उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा मानव और पशुओं की सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव पूरी दुनिया पर है। इसका प्रभाव कानपुर परिक्षेत्र में भी देखा गया। 1970-71 से वर्ष 2023 के औसत तापमान का अध्ययन किया गया। इसमें बढ़ोत्तरी मिली है। उन्होंने बताया कि अगर तापमान पूरा आधा डिग्री बढ़ गया तो मौसम चक्र में एकदम से तब्दीली आएगी।

विज्ञापन

बारिश होगी तो एक ही स्थान पर इकट्ठी हो जाएगी। इसके साथ ही फ्लैश फ्लड की घटनाएं बढ़ेंगी। अचानक किसी स्थान पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाएगी। बारिश लगातार थोड़ी-थोड़ी बहुत दिनों तक नहीं चलेगी। जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम चक्र बदलने, बारिश, गर्मी और जाड़े का समय बदलने का प्रभाव फसलों पर भी आएगा।
विज्ञापन

जो फसलें बारिश पर आधारित हैं, सबसे अधिक नुकसान उनको होगा। इसके अलावा बीमारियां बढ़ने, वायरस और बैक्टीरिया के म्यूटेशन आदि से रोग बढ़ने लगेंगे। इसका एक ही तरीका है कि पर्यावरण संरक्षण करके तापमान बढ़न से रोका जाए।

तापमान
अधिकतम- 37.8 डिग्री सेल्सियस- 2 डिग्री कम
न्यूनतम- 25.6 डिग्री सेल्सियस- 2.2 डिग्री ज्यादा
 
विज्ञापन

उमस बढ़ी, 14 सालों में सबसे गर्म 7 मई की रात
माहौल में नमी बढ़ने से दिन में उमस बढ़ गई है। इससे शहरी परेशान हैं। रात में बादल छाए रहने की वजह से रात का पारा बढ़ गया। न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बादल छाए रहने की वजह से दिन की गर्मी माहौल में ही बनी रहती है। इससे रात का पारा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही है। इससे माहौल में नमी बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed