फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Cold wave will continue as soon as the cyclone is gone

Weather Update: अगले पांच दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Sun, 19 Jan 2025 12:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Jan 2025 12:45 AM IST
सार

Kanpur Weather News: मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में पहुंच गया है और दूसरा 22 जनवरी को आने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Update: Cold wave will continue as soon as the cyclone is gone
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चक्रवाती घेरा के हटते ही पहाड़ों से आने वाली हवाएं गति पकड़ेंगी और कानपुर परिक्षेत्र समेत गंगा के मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमालयी शृंखलाओं पर बर्फबारी और बारिश हो रही है। सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि सुबह और रात को कभी हल्का और कभी मध्यम कोहरा छाया रहेगा। आने वाले पांच दिनों में कड़ाके की ठंड रहेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में पहुंच गया है और दूसरा 22 जनवरी को आने की संभावना है। शनिवार को बादलों के छंट जाने के कारण दिन में गुनगुनी धूप खिली, लेकिन सुबह धुंध और कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े सात बजे दृश्यता सामान्य दो किमी के स्थान पर सिर्फ 30 मीटर रही। दिन चढ़ने के साथ धुंध-कोहरा हल्का हो गया। हिमालयी हवाओं के कारण माहौल में गलन बनी रही।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मध्य भारत पर चक्रवाती घेरा बना है। इससे हवा की गति सुस्त पड़ जाती है। इसके खत्म होने पर हवाओं की गति बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि अभी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। शनिवार को नमी का प्रतिशत 97 रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य के लगभग बराबर और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 17.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 9.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed