फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Chain of clouds forming, chances of heavy rain on 27th and 29th December

Weather Update: बादलों की बन रही शृंखला, 27 और 29 दिसंबर को तेज बारिश के आसार

Wed, 25 Dec 2024 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Dec 2024 10:42 PM IST
सार

Kanpur Weather News: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण  नमी आ रही है। मौसम विभाग की मानें तो 27 व 29 दिसंबर को तेज बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather Update: Chain of clouds forming, chances of heavy rain on 27th and 29th December
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की मौसमी गतिविधियों के कारण बन रही बादलों की नई शृंखला दो दिन बाद तेज बारिश ला सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण नमी आ रही है। दो तरफ से आ रही नमी के बीच में बादलों की शृंखला बन रही है। इससे कानपुर परिक्षेत्र और आसपास बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग के मुताबिक घने बादलों के आने से 27 और 29 दिसंबर को तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही धुंध और कोहरा बना रहेगा। बुधवार तड़के दृश्यता सामान्य दो किमी की तुलना में 200 मीटर रही है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसका असर शुक्रवार के बाद होगा। इसके आने से भी नमी बढ़ेगी और बादल आएंगे। इससे बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ के निकलने के बाद ठंड में इजाफा होता जाएगा। उन्होंने बताया कि जेट स्ट्रीम अभी नीचे बनी हुई हैं। ये भी नमी ला रही हैं।
विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि धुंध और कोहरा बना हुआ है। दिन चढ़ने के साथ हवा का रुख बदलकर उत्तर-पूर्वी हो गया है। अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 1.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री अधिक रहा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री और न्यूनतम 1.4 डिग्री बढ़ा है। माहौल में नमी 95 फीसदी रही। हवाओं ने ठंडक को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 23.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 11.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed