फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Chain of clouds came closer, clouds rained, it will rain like this for two days

Weather Update: बादलों की शृंखला नजदीक आई, बरसे बादल, दो दिन ऐसे ही होगी बारिश

Sat, 05 Jul 2025 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Jul 2025 11:34 PM IST
सार

Kanpur Weather News: सीएसए मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में अब तक 104.9 मिमी पानी गिरा है। शनिवार शाम को 25.9 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन
Weather Update: Chain of clouds came closer, clouds rained, it will rain like this for two days
कानपुर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बादलों की शृंखला मध्य प्रदेश से खिसक कर कानपुर परिक्षेत्र के नजदीक बुंदेलखंड में आ गई। मानसूनी हवाओं से माहौल में नमी 90 प्रतिशत के ऊपर चली गई और शाम को तेज बारिश हुई। सीएसए की मौसम वेधशाला में 25.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जहां पर बादलों की शृंखला रहेगी, वहां बारिश होगी। इसके साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाओं के आने का सिलसिला बना हुआ है।
विज्ञापन

Weather Update: Chain of clouds came closer, clouds rained, it will rain like this for two days
कानपुर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
दो दिन इसी तरह बारिश होते रहने की संभावना है। बादलों की शृंखला (ट्रफ लाइन) के आगे-पीछे होेने पर बारिश पर असर आएगा। माहौल में सुबह नमी का प्रतिशत 94 रहा। दोपहर को नमी का प्रतिशत 72 हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Weather Update: Chain of clouds came closer, clouds rained, it will rain like this for two days
कानपुर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि जुलाई में अब तक कुल बारिश 104.9 मिमी दर्ज की गई। जुलाई महीने की सामान्य औसत बारिश 263.8 मिमी है। जून में सामान्य औसत से अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन

Weather Update: Chain of clouds came closer, clouds rained, it will rain like this for two days
कानपुर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
जून में इस बार 140 मिमी बारिश हुई है। जून महीने की बारिश का सामान्य औसत 81.8 मिमी है। जब भी नमी 90 प्रतिशत से अधिक होगी बादल बनने लगेंगे और बारिश होगी। स्थानीय स्तर पर हल्की, मध्यम तेज बारिश के होते रहने की संभावना है।

तापमान
अधिकतम- 34.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 25 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed