{"_id":"689a5496563064f57d0a7125","slug":"weather-changed-10-unconscious-and-three-dead-patients-came-to-halat-emergency-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1223956-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: माैसम बदला, हैलट इमरजेंसी में 10 बेहोश और तीन मृत रोगी आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: माैसम बदला, हैलट इमरजेंसी में 10 बेहोश और तीन मृत रोगी आए
विज्ञापन
कानपुर। उमस भरे मौसम में रोगियों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार रात नौ बजे तक हैलट इमरजेंसी की मेडिसिन यूनिट में 60 रोगी भर्ती हुए। इनमें 10 रोगियों को बेहोशी की हालत में लाया गया। चार रोगी ब्रेन हेमरेज के आए जिनमें एक 20 साल का युवा भी है। दोपहर को तीन रोगी ब्रॉट डेड लाए गए। मृत घोषित होने पर परिजन शव लेकर चले गए।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सीनियर फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि उनकी ओपीडी में तीन सौ से अधिक रोगी आए। बेहोशी की हालत में आए रोगियों की जांच की जा रही है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए। एक 20 साल युवा मल्टीपल ब्रेनहेमरेज के साथ बेहोशी की हालत में आया। गैस्ट्रोइंटाइटिस के रोगियों के गुर्दों में खराबी और ब्लड प्रेशर कम हो गया। रोगियों में वायरल और बैक्टीरियल दोनों संक्रमण हो रहा है। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि इक्का-दुक्का डेंगू संक्रमित रोगी भी आ रहे हैं लेकिन वायरल फीवर के रोगी अधिक हैं। इनका प्लेटलेट्स काउंट कम होता है लेकिन रिपोर्ट डेंगू निगेटिव आती है।