फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Waterlogging in Mainpuri under due to rain in Etawah, roadways bus stuck, people struggling with jam

Etawah: आसमान से बरसी आफत.. मैनपुरी अंडर में जलभराव, रोडवेज बस फंसी, जाम से जूझते रहे लोग

Sat, 18 Mar 2023 08:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Mar 2023 08:29 PM IST
सार

मैनपुरी अंडर में जलभराव से रोडवेज की बस फंस गई, जिसमें 25 यात्री सवार थे। जेसीबी और क्रेन की मदद से बस को निकाला गया। इस दौरान कानपुर-मैनपुरी की ओर जाने वाले राहगीरों को 13 घंटे तक परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
Waterlogging in Mainpuri under due to rain in Etawah, roadways bus stuck, people struggling with jam
मैनपुरी अंडर में जलभराव, रोडवेज बस फंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में आसमान से बरसी आफत ने किसानों के साथ ही शहरवासियों को भी परेशान कर दिया। मैनपुरी अंडरपास में पानी भर जाने से 25 यात्रियों से भरी रोडवेज बस फंस गई। यात्रियों ने किसी तरह बस से निकलकर खुद को बचाया। यात्रियों का सामान भी गीला हो गया।

विज्ञापन

वहीं, सुबह होते ही मैनपुरी और आगरा जाने वाले राहगीरों ने दूसरा रास्ता चुना तो उन्हें जाम ने परेशान कर लिया। करीब 13 घंटे तक राहगीरों की मुश्किलें बनी रहीं। शनिवार तड़के करीब तीन बजे से सुबह तक रुक-रुककर हुई तेज बारिश से मैनपुरी अंडरपास में पानी भर गया।

विज्ञापन

शहर से मैनपुरी और आगरा जाने वाले इसे मार्ग पर अंडरपास के पास यातायात ठप हो गया। तड़के करीब चार बजे 25 यात्रियों को लेकर दिल्ली से इटावा आ रही रोडवेज बस भी अंडरपास में हुए जलभराव में फंस गई। बस के अंदर तक पानी आने पर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंप लगाकर निकाला गया पानी
किसी तरह यात्रियों ने खुद को और अपने सामान को बाहर निकाला। बस बंद हो जाने से बीच में ही खड़ी हो गई। सुबह करीब आठ बजे नगर पालिका की टीम जेसीबी और क्रेन लेकर मौके पर पहुंची और बस को निकाला। इसके बाद पंप लगाकर पानी निकालने का काम शुरू हुआ, जो शाम करीब चार बजे तक चला।

13 घंटे तक बनी रही जाम की स्थिति

13 घंटे बाद अंडरपास से आवागमन सामान्य हुआ। इससे पहले, मैनपुरी और आगरा की ओर जाने वाले राहगीरों ने रामनगर फाटक, गुरु तेज बहादुर पुल और भरथना चौराहे से होकर गुजरना शुरू किया, तो यहां भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे जाम लग गया। सुबह करीब नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed