{"_id":"698f8a6a6f1c3dc0a70476bb","slug":"waterlogging-hinders-construction-in-new-kanpur-city-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1426062-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: न्यू कानपुर सिटी में निर्माण में आड़े आया जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: न्यू कानपुर सिटी में निर्माण में आड़े आया जलभराव
विज्ञापन
कानपुर। बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी योजना के विकास कार्यों की शुरुआत में ही जलभराव आड़े आ गया है। जल निगम (नगरीय) की ओर से पानी डालने पर कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने आपत्ति जताई है। पानी निकालने के लिए डीवाटरिंग पंप लगाया है।
केडीए ने कल्याणपुर-बिठूर रोड और मैनावती मार्ग के पास 153 हेक्टेयर जमीन पर न्यू कानपुर सिटी योजना विकसित करने के लिए 72 करोड़ रुपये के टेंडर कराए हैं। इस राशि से सीवर लाइनें, यूटिलिटी डक्ट और भूमिगत केबल के लिए डक्ट निर्माण का कार्यादेश जारी किया गया है। योजना स्थल पर पहुंचने पर अधिकारियों ने पाया कि करीब डेढ़ मीटर पानी भरा था। जांच में पता चला कि जल निगम (नगरीय) गहरी सीवर लाइन बिछाने के काम के दौरान निकलने वाले पानी को खाली जमीन पर डाल रहा है।
विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह ने बताया कि जल निगम (नगरीय) को की अधिशासी अभियंता तूलिका प्रसाद को न्यू कानपुर सिटी योजना स्थल में पानी डालने से मना कर दिया है। योजना स्थल में डीवाटरिंग पंप लगाया गया है। पानी निकलने ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।