फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waterlogging due to heavy rains, crops get respite

Kanpur News: झमाझम बारिश से जलभराव, फसलों को मिली संजीवनी

Thu, 08 Aug 2024 04:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 08 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to heavy rains, crops get respite
कानपुर देहात। मौसम ने मंगलवार शाम को करवट ली। बुधवार सुबह से जिले में रुक-रुक कर झमाझम बारिश हुई। इसकी वजह से नगरी व ग्रामीण क्षेत्र में नाले उफना गए। जलभराव से लोगों को दिक्कतें हुई। इधर रूरा, राजपुर, अकबरपुर व रनियां में सड़क पर जलभराव से होकर वाहन सवारों को निकलना पड़ा। हालांकि बारिश से फसलों को संजीवनी मिली है।
विज्ञापन

अकबरपुर में बारिश से गांधीनगर, नयागंज बाजार, ओवर ब्रिज चौराहा में जलभराव हो गया। इससे वाहन सवारों को आवाजाही में दिक्कत हुई। तहसील परिसर व जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर के बाहर जलभराव हो गया। इसकी वजह से ट्रामा में भर्ती मरीजों के तीमारदार परेशान रहे। करीब दो घंटे बाद पानी निकल सका। रूरा में बाजार वार्ड, जवाहर नगर व गांधीनगर में जलभराव हो गया। बाजार में घुटनों तक पानी भरने से लोग घरों व दुकानों में गंदा पानी भरने की आशंका से डर गए। गनीमत रही कि बीच में बारिश थम गई तो यह स्थिति नहीं आयी।
विज्ञापन

वहीं रनियां में रुक रुक कर हुई बारिश से जगह-जगह जल भराव हो गया। कानपुर इटावा हाईवे के सर्विस मार्ग पर दोनोंं ओर जलभराव होने से वाहन सवारों को परेशानी उठानी पड़ी है। अकबरपुर से कानपुर लेन पर थाने के आगे सर्विस मार्ग पर काफी जलभराव रहा। नाला चोक होने से सर्विस मार्ग बारिश में तालाब की तरह नजर आए। राजपुर के कन्हैयानगर में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
स्कूल परिसर हुए जलमग्न, मझाकर निकले बच्चे
अमरौधा। ब्लॉक के कई स्कूल परिसरों में जलभराव हो गया। जल निकासी न होने से बच्चे गंंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हुए। इसी प्रकार अकबरपुर बीआरसी परिसर में जलभराव हो गया। इस परिसर में संविलियन विद्यालय और बीईओ का कार्यालय संचालित है। बच्चों को बारिश में भरे पानी से आवाजाही करनी पड़ी। मुरीदपुर प्राथमिक स्कूल परिसर में भी जलभराव हो गया। (संंवाद)

............
फोटो-8 गजनेर सब्जी मंडी परिसर में जलभराव व कीचड़। संंवाद
गजनेर सब्जी मंडी में जलभराव व कीचड़
सरवनखेड़ा। जल निकासी प्रबंध न होने से हल्की बारिश में ही गजनेर सब्जी मंडी में जलभराव होता है। बुधवार को बारिश से यहां जलभराव व कीचड़ हो गया। परिसर मेंं कई जगह दलदल होने से बुधवार को साप्ताहिक बाजार में दुकानदारों व ग्राहकों को दिक्कतें हुुई। कई ग्राहक फिसलकर कर गिरे। यहां बुधवार व शनिवार को साप्ताहिक सब्जी बाजार लगती है। सब्जी विक्रेता राजू ने बताया की दुकान के आस-पास दलदल हो जाने से ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed