फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waterlogged Potholes on Service Road Trouble Commuters at Expressway Food Plaza

Kanpur: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के कट 217 पर सर्विस रोड बनी मुसीबत, गहरे गड्ढों से मंडरा रहा हादसे का खतरा

Sat, 01 Aug 2026 07:04 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 01 Aug 2026 07:04 PM IST
सार

Kanpur News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के कट संख्या 217 स्थित फूड प्लाजा की सर्विस रोड पर बने बड़े और गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। लगातार बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

विज्ञापन
Waterlogged Potholes on Service Road Trouble Commuters at Expressway Food Plaza
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के कट संख्या 217 स्थित फूड प्लाजा की सर्विस रोड पर बने गहरे गड्ढे - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के कट संख्या 217 पर बने फूड प्लाजा की सर्विस रोड इन दिनों वाहन चालकों और राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। सर्विस रोड पर जगह-जगह बड़े-बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

लगातार हो रही बारिश के कारण इन गड्ढों में जलभराव हो गया है, जिससे गड्ढों की असल गहराई दिखाई नहीं देती। इसके चलते एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों के साथ कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहिया वाहन सवारों के फिसलने का खतरा

सर्विस रोड की जर्जर स्थिति के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। सड़क पर भरे पानी के कारण चालकों को गड्ढों का सही अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे मोटरसाइकिल और स्कूटर के अनियंत्रित होकर फिसलने का खतरा लगातार बना रहता है।

विज्ञापन

कई बार वाहन चालक अचानक सामने आए गड्ढों को देखकर संतुलन खो बैठते हैं। फूड प्लाजा पर रुकने वाले और सर्विस रोड से गुजरने वाले यात्रियों को भी इस जलभराव और जर्जर सड़क के कारण भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।

यात्रियों और चालकों ने की सड़क की मरम्मत कराने की मांग

एक्सप्रेसवे पर स्थित फूड प्लाजा होने के कारण यहां रोजाना दर्जनों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन सर्विस रोड की दुर्दशा के चलते अब वाहन चालकों को अपने वाहनों के खराब होने और दुर्घटनाग्रस्त होने का डर सताने लगा है।





स्थानीय निवासियों और एक्सप्रेसवे के यात्रियों ने संबंधित कार्यदायी संस्था और प्रशासन से गुहार लगाई है कि जलभराव की समस्या का निस्तारण कराते हुए इस जर्जर सर्विस रोड की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी भी संभावित बड़े हादसे को समय रहते रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed