{"_id":"614b87908ebc3e0dfa74cbe4","slug":"water-level-of-yamuna-and-sengur-increased-in-pukhrayan-people-upset-due-to-fear-of-flood-pukhrayan-news-knp6538268105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुखरायां में यमुना और सेंगुर का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुखरायां में यमुना और सेंगुर का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका से लोग परेशान
विज्ञापन
पुखरायां में पथार की पुलिया के पास बढ़ा पानी। (संवाद)
- फोटो : PUKHRAYAN
मूसानगर। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से सेंगुर नदी का पानी भी बढ़ने लगा है। जिससे आढ़न व पथार गांव की पुलिया पर पानी बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो रास्ता बंद हो जाएगा। इससे लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। एक माह पूर्व ही बाढ़ का कहर समाप्त हुआ है।
बारिश के पानी का असर फिर दिखने लगा है। गांव के भागेलाल, गजराज, देवनारायण, वीरेंद्र निषाद, बालकराम ने बताया कि इसी तरह पानी बढ़ता रहा तो पुलिया के ऊपर पानी बहने लगेगा। जिससे गांव के लिए आवागमन फिर बंद हो सकता है।
हथिनी कुंड बांध से बढ़ा हुआ पानी भी यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा रहा है। इससे चपरघटा स्थित सेंगुर नदी का पानी बढ़ने लगा है। अगर इसी तरह जलस्तर बढ़ा तो आवागमन बाधित हो जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, बाढ़ नियंत्रण केंद्र के ज्ञानचंद्र ने बताया कि 24 घंटे में दो मीटर जलस्तर बढ़ा है। यमुना नदी में जलस्तर 102.50 मीटर है।