फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›    water level of ganga increase in kannauj

नरौरा बांध से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Sun, 21 Jul 2019 12:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
 water level of ganga increase in kannauj
गंगा नदी (सांकेतिक तस्वीर)
कन्नौज में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नरौरा बांध से गंगा नदी में पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ के लिए संवेदनशील गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार दोपहर तक जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचेगा। इससे प्रशासन ने गंगा नदी के किनारे घाटों को मजबूत करना शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन


सदर तहसील के डेढ़ दर्जन गांव गंगा नदी व काली नदी के बीच बसे हैं। शनिवार को गंगा नदी में पानी का जलस्तर 123.00 मीटर रहा। शनिवार को नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना मिलते ही सदर तहसीलदार अरविंद कुमार ने बाढ़ प्रभावित कासिमपुर और बक्शीपुरवा का दौरा किया था। उन्होंने बताया कि नदी के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है।
विज्ञापन


बुधवार को करीब एक मीटर और जलस्तर बढ़ जाएगा। इससे जलस्तर चेतावनी बिंदु 124.970 के आसपास पहुंच जाएगा। सभी लोग अभी से सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं। वहीं शनिवार को प्रशासन ने जेसीबी से श्मशान घाट और पक्के घाट पर मिट्टी डालना शुरू कर दिया। इससे कि जलस्तर बढ़ने पर कटान को रोका जा सके। तहसीलदार ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ आने की अभी कोई संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ चौकी का वायरलेस सेट खराब 
केंद्रीय जल आयोग बाढ़ चौकी का वायरलेस सेट खराब चल रहा है। इससे चौकी प्रभारी राकेश कुमार को बाढ़ संबंधी सूचनाएं नहीं मिल पा रही हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि अधिकारियों को वायरलेस सेट खराब होने की जानकारी दी गई है। इंजीनियर सेट ठीक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed