{"_id":"624b4693a1977803a05d62dc","slug":"water-crisis-in-derapur-tehsil-uproar-of-lawyers-akbarpur-news-knp689361633","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरापुर तहसील में पेयजल संकट पर वकीलों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरापुर तहसील में पेयजल संकट पर वकीलों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
डेरापुर तहसील परिसर में पानी की समस्या को लेकर हंगामा करते अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। तहसील के अधिवक्ताओं ने परिसर में खराब वाटर कूलर, हैंडपंप व पानी टंकी से जलपूर्ति बाधित होने पर हंगामा किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या के निस्तारण होने तक न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की।
डेरापुर तहसील परिसर में नगर पालिका परिषद झींझक व नगर पंचायत डेरापुर की ओर से लगवाए गए वाटर कूलर खराब हैं। वहीं, तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी की पाइपलाइन चोक है। साथ ही परिसर के बाहर व भीतर लगे हैंडपंप भी खराब हैं। जिससे लोगों के सामने पीने के पानी की समस्या है। अधिवक्ता परिषद के महामंत्री सौरभ चौबे ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद से कई बार समस्या बताई, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका। अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन पर रोष जताते हुए हंगामा काटा। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था होने तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। वहीं, एसडीएम ने पेयजल की समस्या का जल्द निराकरण कराने की बात कही। इस मौके पर अधिवक्ता राजकुमार तिवारी, सतेंद्र सिंह गौर, अरुण कुमार गुप्ता, शील कुमार, भरत शर्मा, केके तिवारी, सुधींद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
वादों की टली सुनवाई
डेरापुर। तहसील परिसर में पेयजल समस्या को लेकर अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने का खामियाजा वादकारियों को भुगतना पड़ा। एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने 4 अप्रैल के आदेश के वादों को छोड़कर पिटीशन के वादों की सुनवाई की तारीख 11 अप्रैल व शेष वादों की 18 अप्रैल सुनवाई की तिथि नियत की है। (संवाद)