फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Watchman who was looking after plotting area was killed by smashing his face with a brick

Kanpur: प्लाटिंग क्षेत्र की देखभाल करने वाले चौकीदार की ईंट से चेहरा कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 30 Jan 2025 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jan 2025 11:51 PM IST
सार

प्लाटिंग क्षेत्र की देखभाल करने वाले चौकीदार की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना महाराजपुर के धमन गांव में हुई। अवैध संबंध के चलते हत्या की आशंका है।

विज्ञापन
Watchman who was looking after plotting area was killed by smashing his face with a brick
राम प्रकाश रैदास की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजपुर के धमना गांव में प्लॉटिंग वाले क्षेत्र की देखभाल करने वाले चौकीदार की ईंट से चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। उसका शव क्षेत्र में बने कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ मिला। घटनास्थल से एक जोड़ी महिला की चप्पलें व दो खून से सनी ईंट बरामद हुई हैं। प्राथमिक जांच में अवैध संबंधों में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। चौकीदार के बेटे ने पिता के साथ काम करने वाले एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र के कपिलिहा गांव निवासी राम प्रकाश रैदास (55) के परिवार में पत्नी शैल कुमारी और दो बेटे प्रशांत और अभिषेक है। प्रशांत बीएससी और अभिषेक आईटीआई कर रहा है। राम प्रकाश चकेरी के घाऊखेड़ा निवासी भूपेंद्र सिंह की महाराजपुर के धमना गांव स्थित साइट पर वर्ष 2016 से चौकीदारी करते थे।
विज्ञापन

Watchman who was looking after plotting area was killed by smashing his face with a brick
घटनास्थल पर जांच करते कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर क्षेत्र का कुलदीप व एक अन्य युवक भी वहीं काम करता था। चौकीदार के बड़े बेटे प्रशांत ने पिता के साथ काम करने वाले कुलदीप व उसके अन्य साथी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गुरुवार सुबह घटना की सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed