फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ward Boy hanged himself in chc jalaun

जालौन: सीएचसी में तैनात वार्ड बॉय ने फांसी लगाकर दी जान, शव देख मच गया हड़कंप

Fri, 27 Mar 2020 01:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 27 Mar 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Ward Boy hanged himself in chc jalaun
वार्ड बॉय ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : amar ujala
जालौन की सीएचसी छिरिया सलेमपुर में ड्यूटी पर तैनात वार्ड बॉय ने रात में शौचालय में तहमद से लटककर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छानी खास निवासी विद्या सागर गुबरेले सीएचसी छिरिया सलेमपुर में कार्ड बॉय के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


इस समय कोरोना वायरस के चलते उसकी अस्पताल में 24 घंटे की ड्यूटी चल रही थी। गुरुवार की रात वह अस्पताल में ही थे। तभी रात में किसी समय उसने अस्पताल के शौचालय में अज्ञात कारणों के चलते अपने तहमद को जांगले में फंसाकर आत्म हत्या कर ली।
विज्ञापन


सुबह जब सफाई कर्मचारी अस्पताल में सफाई के लिए पहुंचे तो उन्होंने विद्या सागर के शव को फांसी के फंदे पर लटकता देखकर सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके राजपूत और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ सुबोध गौतम  व कोतवाल सुनील सिंह मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और उसे पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया। उक्त संदर्भ में कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि पुलिस आत्म हत्या के कारण का पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed