फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wandering for six months for wife's death certificate

पत्नी के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए छह माह से भटक रहा

Thu, 11 Nov 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Wandering for six months for wife's death certificate
डेरापुर। शंकरनगर वार्ड निवासी पति कोरोना से जान गंवाने वाली पत्नी का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए छह माह से भटक रहा है। पति ने डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

शंकरनगर वार्ड की रहने वाली शकुंतला (61) 16 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गई थी। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल के एल-टू में भर्ती कराया था। पति कमलेश मिश्रा ने बताया कि 18 अप्रैल को पत्नी की हालत खराब होने पर एल-टू के डॉक्टर ने पत्नी को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई इटावा के लिए एंबुलेंस से भेजा, लेकिन रास्ते में शकुंतला की मौत हो गई थी। वह शव लेकर वापस जिला अस्पताल आए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। कोविड नियमों के तहत शकुंतला का सेंगुर नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन

कमलेश ने पत्नी के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 30 जून को डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। जिसपर स्वास्थ्य अधिकारियों को कार्यवाही के लिए भेजा गया। 17 जुलाई को स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसे बताया कि पत्नी के उपचार संबंधी कोई रिकार्ड अस्पताल में नहीं हैं। इसलिए प्रमाण पत्र बनाना संभव नही है। उसने एल-टू अस्पताल में उपचार संबंधी कागजात भी उपलब्ध कराए, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने से इंकार कर रहे हैं। पीड़ित ने दोबारा डीएम से शिकायत की है। डीएम ने सीएमओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed