फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wall collapses, one killed in three children buried under debris

हरदोई: कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबे तीन बच्चों में एक की मौत, घर के पास खेल रहे थे भाई-बहन

Sun, 15 Dec 2019 09:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Dec 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
wall collapses, one killed in three children buried under debris
बारिश से गिरी कच्चे मकान की दीवार
हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हृास बरौली में रविवार सुबह पड़ोसी के घर की कच्ची दीवार ढहने से पास खेल रहे तीन सगे भाई-बहन मलबे में दब गए। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। हृास बरौली निवासी रामबालक किसान है। उसके पड़ोस में ही जयराम रहता है।
विज्ञापन


रविवार सुबह रामबालक के पुत्र रोहित (11), मोहित (5) और पुत्री पायल (8) जयराम के घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी जयराम की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे में रोहित, मोहित व पायल दब गए। तीनों बच्चों के दबने की जानकारी से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


जयराम ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद को पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर तीनों बच्चों को निकाला गया। रामबालक भी मौके पर पहुंच गया। आनन-फानन ही तीनों बच्चों को बेनीगंज के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन डॉक्टर कुछ कर पाते, इससे पहले ही पायल की सांसें थम गईं। रोहित और मोहित को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजन पायल का शव लेकर बेनीगंज कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने फौती सूचना दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि राजस्व विभाग को भी हादसे की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed