{"_id":"5df634018ebc3e87ed66f4f0","slug":"wall-collapses-one-killed-in-three-children-buried-under-debris","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबे तीन बच्चों में एक की मौत, घर के पास खेल रहे थे भाई-बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबे तीन बच्चों में एक की मौत, घर के पास खेल रहे थे भाई-बहन
Sun, 15 Dec 2019 09:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 15 Dec 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
बारिश से गिरी कच्चे मकान की दीवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हृास बरौली में रविवार सुबह पड़ोसी के घर की कच्ची दीवार ढहने से पास खेल रहे तीन सगे भाई-बहन मलबे में दब गए। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। हृास बरौली निवासी रामबालक किसान है। उसके पड़ोस में ही जयराम रहता है।
रविवार सुबह रामबालक के पुत्र रोहित (11), मोहित (5) और पुत्री पायल (8) जयराम के घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी जयराम की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे में रोहित, मोहित व पायल दब गए। तीनों बच्चों के दबने की जानकारी से अफरा-तफरी मच गई।
जयराम ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद को पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर तीनों बच्चों को निकाला गया। रामबालक भी मौके पर पहुंच गया। आनन-फानन ही तीनों बच्चों को बेनीगंज के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया।
विज्ञापन
लेकिन डॉक्टर कुछ कर पाते, इससे पहले ही पायल की सांसें थम गईं। रोहित और मोहित को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजन पायल का शव लेकर बेनीगंज कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने फौती सूचना दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि राजस्व विभाग को भी हादसे की सूचना दी गई है।