फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Walking the ramp vigor, Perfect catwalk

रैंप वॉकिंग जलवे, परफेक्ट कैटवॉक

Wed, 30 Dec 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 30 Dec 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Walking the ramp vigor, Perfect catwalk

ब्यूटीफुल फेस, स्टाइलिश अदाएं, रैंप वॉकिंग जलवे, परफेक्ट कैटवॉक, गजब का कॉन्फीडेंस और डिजाइनर ड्रेसों का दिलकश नजारा इतना जबरदस्त था कि मानो प्रोफेशनल मॉडल रैंप पर उतर आई हों।

विज्ञापन


इनका अंदाज इतना खूबसूरत था कि निर्णायक भी खुद को रैंप पर कैटवॉक करने से रोक नहीं सकीं। मौका था मंगलवार को भाग्यराज पैलेस में आयोजित ‘अमर उजाला’ और ‘डाबर वाटिका’ के ‘मिस नेचुरल कांटेस्ट’ का।
विज्ञापन


इसे लेकर उत्साहित लड़कियों में मेडिकल कालेज, रामा डेंटल कालेज, सीएसजेएम यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर और कई बीटेक स्टूडेंटों के अलावा इलाहाबाद, मुंबई और झांसी की भी कई लड़कियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कांटेस्ट के सिटी फिनाले में 130 से अधिक लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हाई वाल्यूम में शुरू हुए इस कांटेस्ट में सबसे पहले ‘इंट्रो’ राउंड हुआ। इसमें कांटेस्टेंट ने एक के बाद एक रैंप पर वॉक कर अपना परिचय दिया। निर्णायकों की टीम ने इस राउंड में 25 प्रतिभागियों का चयन किया।

इन सभी ने सेकेंड राउंड ‘रैंपवॉक’ में बॉडी लैंग्वेज, बॉडी मूवमेंट और कैटवॉक परफारमेंस दी। इसके बाद ‘रैंप वॉक विद स्टाइल’ राउंड में निर्णायकों ने 11 फाइनलिस्ट, पांच बीबा फैशन आइकॉन, तकरीबन पांच फीट लंबे बालों वाली प्रतिभागी शहरोज को मिस बेस्ट हेयर और काजल पुरसवानी को सीक्रेट टेंपटेशन मिस स्टाइलिश के लिए चुना। चयनित 11 बेस्ट मॉडलों को अब जनवरी में होने वाले ‘ग्रांड फिनाले कांटेस्ट’ में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।


बालों का रखती हूं खास ख्याल-शहरोज

कांटेस्ट में ‘मिस बेस्ट हेयर’ चुनी गईं शहर की शहरोज जब अपने बाल खोल कर रैंप पर आईं तो इस कांटेस्ट के लिए चुनी गईं फाइनलिस्ट आकांक्षा, स्विनप्रीत, शीतल और इंशा पीछे रह गईं। सभी प्रति भागी और निर्णायक जमीन छू रहे शहरोज के पांच फुट लंबे बाल देख कर दंग रह गए।

शहरोज ने बताया कि वह तेल मालिश, बालों को समय पर धुलने, सुखाने और बांधने का खास ख्याल रखती हैं। बालों को धूल मिट्टी में खुला नहीं छोड़ती हैं।

चुनी गई 11 फाइनलिस्ट

नताशा डायस, काजल पुरसवानी, स्विनप्रीत, साक्षी, साक्षी कंचन, आकृति गुप्ता, शिवांगी, आकांक्षा, इंशा युुसुफ, मिली तिवारी, कोमल

बीबा फैशन आइकॉन बनीं
नताशा डायस, साक्षी, इंशा युसुफ, काजल पुरसवानी, विजेता श्रीवास्तव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed