फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wait three days to get the land registered.

Kanpur News: जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए तीन दिन करें इंतजार

Sun, 09 Nov 2025 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Wait three days to get the land registered.
कानपुर। रजिस्ट्री पोर्टल को एनआईसी से जुड़ने में तीन दिन लगेंगे। इसके बाद सर्वर दोगुनी रफ्तार से दाैड़ेगा। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के लिए एनआईसी की ओर से संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर से हटाकर नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड सर्वर (एनजीसी) पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके चलते मंगलवार तक जिले में जमीन की रजिस्ट्री नहीं होंगी।
विज्ञापन


जिले में कुल सात निबंधन कार्यालय हैं जिसमें चार शहरी क्षेत्र में हैं। इसके अलावा बिल्हौर, घाटमपुर और नर्वल तहसील में एक-एक निबंधन कार्यालय हैं। एक दिन में सभी कार्यालयों में 350 से 400 रजिस्ट्रियां होती हैं। इससे एक दिन में करीब चार से पांच करोड़ का राजस्व आता है। एआईजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि जब से क्रेता- विक्रेता के मोबाइल से ओटीपी वाली नई व्यवस्था शुरू की गई तब से सर्वर खराब था। जनता की समस्या को देखते हुए पोर्टल बदला जा रहा है। इसके चलते 11 नवंबर तक जमीन की रजिस्ट्री का काम पूरी तरह बंद रहेगा, कार्यालय खुलेंगे। इस अवधि में भूमि रजिस्ट्री की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रभावित रहेगी और कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed