फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wahe Wahe Guru-Guru, Satnam ...

वाहे गुरु-वाहे गुरु, सतनाम...

Thu, 26 Nov 2015 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 26 Nov 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
Wahe Wahe Guru-Guru, Satnam ...

मोतीझील में चल रहे गुरु नानक देव के 547वें प्रकाशोत्सव के अंतिम दिन हजारों लोगों ने गुरु का लंगर छका। गुरु ग्रंथ साहिब का आशीष लेकर गुरु का गुणगान किया और सेवादारी में हिस्सा भी लिया।

विज्ञापन


इस मौके पर कारागार राज्यमंत्री बलवंत सिंह रामू वालिया के साथ मंत्रियों और विधायकों को गुरु का आशीष दिला कर सम्मानित किया गया। श्री गुरु सिंह सभा की ओर से 21 नवंबर से चल रहे इस उत्सव का शुभारंभ बुधवार को गुरुद्वारा चौक द्वारा सुखमनी साहिब साध संगत के पाठ से हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद सिमरन साधना ‘वाहे गुरु-वाहे गुरु’ और अमृत वेले की अरदास की गई। गोविंद नगर के गुरु नानक जत्थे ने गुरु नानक देव का नितनेम लिया। बीबी इंदर कौर संग साथियों, गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल, सुरिंदर सिंह, मोहन सिंह और गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ जत्थे ने कीर्तन और आसा दी वार गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आया सिंह और अमृतसर से आए आतमजीत सिंह, गुरुद्वारा चौक के कुलदीप सिंह व भूपिंदर सिंह संग जम्मू से आए जगतार सिंह ने कीर्तन से निहाल किया। गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब से आए ज्ञानी हरपाल सिंह ने गुरमत विचार बताए।

उधर, लंगर के साथ हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर के कुलदीप सिंह ने गुरु का कीर्तन किया। दोपहर बाद अरदास के बाद दीवान की समाप्ति की गई।

गंगा में स्नान, मांगा वरदान
कानपुर।
कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार सुबह गंगा घाटों पर  स्नान, ध्यान और दान हुआ। बिठूर और सरसैया घाट पर लगे मेले में खेल खिलौने और शृंगार के सामान आकर्षण के केंद्र रहे।

कई संस्थाओं ने सरसैया घाट, परमट, मैगजीन घाट और मेस्कर घाट पर दीप दान, भंडारा और हवन पूजन संग सांस्कृतिक कार्यक्रम कर बेटी बचाओ और स्वच्छ निर्मल गंगा का संदेश भी दिया।

उधर, घरों में खीर, पूड़ी, बिंदी, काजल, लाल चूड़ियां, महावर और सिंदूर चढ़ा कर मां तुलसी की पूजा की गई। बिठूर में गंगा के महाभिषेक के बाद नाव पर हुई शिव तांडव की प्रस्तुति  ने श्रद्धालुओं का भावविभोर किया।

गंगा देव दीपावली समिति ने सरसैया घाट पर देव दीपावली मनाई। केयर इंडिया ग्रुप ने दास्तान-ए-गंगा नाटक प्रस्तुत किया। साहवेस संस्था ने रंगोली सजाई तो आर्ट आफ लिविंग के कार्यक्रम में रेनू टंडन और माया टंडन ने भजन गाए। पंडित सुमिति मिश्रा और उज्जवल अग्रवाल ने गंगा मैय्या की आरती कराई। 

आशीष पांडेय ग्रुप ने फूलों की होली और शिव तांडव की प्रस्तुति दी। महंत किशन दास, फादर राजेश साइमन, छोटे भाईनरोना और अतहर नईम ने सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया। पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और विधायक सलिल विश्नोई ने गंगा की महाआरती की। सैकड़ों लोगों ने गंगा में दीप प्रवाहित कर आरती में हिस्सा लिया। 

बेटी बचाओ अभियान क ेतहत नाटक का मंचन हुआ। कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष बालयोगी अरुण पुरी महाराज, कोषाध्यक्ष राजीव शुक्ल, महासचिव मदन लाल भाटिया और उपाध्यक्ष हरिओम पांडेय रहे।

शिव बंधु सेवा दल ने परमट घाट पर हजारों दीप जला कर गंगा की आरती की। इसके बाद भजन संध्या हुई। कार्यक्रम का संयोजन अध्यक्ष आदित्य प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, महामंत्री अंकित द्विवेदी और सदस्य विजय त्रिवेदी ने किया।


कानपुर कला मंच के कलाकारों अभय मिश्रा, संजय शुक्ला, पवन शर्मा, अंकिता, प्रभा, आरती, विशाखा और अमित ने ‘गंगा को मइया कहते हो..’ गीत गाया। 

मां गंगा सेवा समिति सरसैयाघाट ने शाम को कलश यात्रा निकाल कर गंगा आरती की । भजन-कीर्तन भी हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष दीनानाथ द्विवेदी, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता और महामंत्री जितेंद्र नाथ तिवारी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed