{"_id":"7aa3de057f1559ff76f334bd16843c4d","slug":"vyapm-scam-medical-student-deprived-from-the-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापम में जेल गए मेडिकल स्टूडेंट नहीं दे पाएंगे एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापम में जेल गए मेडिकल स्टूडेंट नहीं दे पाएंगे एग्जाम
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Tue, 09 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में हुए व्यापम घोटाले में जेल गए
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट इस साल एग्जाम नहीं दे पाएंगे। कॉलेज
प्रशासन ने 21 स्टूडेंटों को एग्जाम देने से रोक दिया है। इनमें कई व्यापम
घोटाले में जेल जा चुके हैं। सीबीआई की सतर्कता बढ़ने के बाद कॉलेज प्रशासन
ने यह निर्णय लिया है।
हालांकि अभी कई और स्टूडेंटों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। सोमवार को प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर व्यापम घोटाले में नोटिस पाए स्टूडेंटों पर चर्चा की। बताया गया कि 58 स्टूडेंटों को पूर्व में जांच कर रही एसआईटी ने नोटिस दिया था।
इनमें से कई जेल भी भेजे गए थे। कई फरार हैं, जिनके बारे में कॉलेज प्रशासन को अब तक कोई जानकारी नहीं है। प्रिंसिपल ने कहा कि विभागाध्यक्ष सभी स्टूडेंटों की अटेंडेंस बारीकी से देखकर भेजें। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
छात्र प्रभारी डॉ. सीमा निगम ने कहा कि कम उपस्थिति वाले स्टूडेंटों को एग्जाम देने से रोका गया है। इनमें कुछ व्यापम घोटाले में भी शामिल हैं। यह स्टूडेंट 11 फरवरी से होने वाले एग्जाम में नहीं शामिल हो पाएंगे।