{"_id":"0ff3d5ee5a4cae0517117e3fdce7907f","slug":"vyapam-scam-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापमं घोटाले में एक और मेडिकल स्टूडेंट को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापमं घोटाले में एक और मेडिकल स्टूडेंट को नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 09 May 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एक और स्टूडेंट को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 2013 बैच के स्टूडेंट सुजीत सिंह निवासी इलाहाबाद को एसआईटी भोपाल के एमपी नगर थाने में 13 मई को हाजिर होना है। एसआईटी को आशंका है कि वर्ष 2014 में थाने में दर्ज मुकदमे के संबंध में सुजीत को जानकारी है।
एसआईटी ने मेडिकल प्रशासन को नोटिस रिसीव करा दिया है। एसआईटी के इंस्पेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि सुजीत सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। टीम को ब्वायज हॉस्टल दो के कमरा नंबर सात में भी भेजा गया था। बता दें व्यापमं घोटाले में अब तक जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के तकरीबन 50 स्टूडेंट को पूछताछ का नोटिस मिल चुका है।
इनमें से तकरीबन 20 स्टूडेंट गिरफ्तार भी हो चुके हैं। कई स्टूडेंट अभी फरार हैं तो कई को क्लीन चिट मिल चुकी है। इधर, अंशुमान मिश्र को मिली जमानत जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के 2013 बैच के स्टूडेंट अंशुमान मिश्र को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
अंशुमान की व्यापमं घोटाले में संलिप्तता की पुष्टि के बाद मध्यप्रदेश की कोर्ट ने जेल भेज दिया था। जमानत पर छूटे अंशुमान मिश्र ने कॉलेज प्रशासन को वापस आने की जानकारी दी है।