{"_id":"5cc72bd2bdec22077268890a","slug":"voting-affected-in-akbarpur-lok-sabha-seat-because-of-evm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: अकबरपुर संसदीय सीट पर ईवीएम से डेढ़ घंटे तक प्रभावित रही वोटिंग, कई जगह बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: अकबरपुर संसदीय सीट पर ईवीएम से डेढ़ घंटे तक प्रभावित रही वोटिंग, कई जगह बहिष्कार
Mon, 29 Apr 2019 10:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
दूसरी ईवीएम लगाते कर्मचारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के मतदान के दौरान कानपुर देहात की अकबरपुर संसदीय सीट पर कुछ जगह ईवीएम के काम न करने से एक से डेढ़ घंटे तक वोटिंग प्रभावित रही। प्रशासन ने तेजी से मशीनें या कर्मचारी बदलवाकर वोटिंग शुरू कराई।
अकबरपुर इंटर कॉलेज में बने बूथ पर भी ईवीएम के कारण करीब एक घंटे बाद आठ बजे से मतदान शुरू कर हो सका। अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र में मारग में ईवीएम के कारण आधे घंटे मतदान प्रभावित रहा। देवीपुर में एक घंटे बाधा रही।
घाटमपुर क्षेत्र में भी कुछ जगह शुरुआती चरण में ईवीएम का संचालन प्रभावी ढंग से नहीं हो सका। साढ़ कस्बे के छतरापुर मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने सड़क को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। सरकारी अफसर शाम शाढ़े पांच बजे तक भी इन मतदाताओं से मतदान नहीं करा सके थे। शाम तक मतदान बहिष्कार की जिद पर अड़े मतदाताओं की संख्या 540 के आसपास है।

हमीरपुर-महोबा लोकसभा सीट में कई स्थानों पर हुआ बहिष्कार
हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम की खराबी के चलते 30 से 40 मिनट तक मतदान प्रभावित हुआ। वहीं, इस बार विकास कार्य न कराए जाने से नाराज करेना डेरा, खरेहटा, पवई, हेलापुर, अमिरता, टोला खंगारन के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया।
बहिष्कार की सूचना मिलने पर मतदान केंद्रों पर अधिकारी पहुंचे और दोपहर बाद तक समझाने बुझाने का सिलसिला चलता रहा। खरेहटा गांव के बूथ पर अफसरों से समझाने पर शाम चार बजे मतदान शुरू हो सका।
यहां मतदाता नाले पर पुल बनाने के साथ जूनियर स्कूल खोलने की मांग कर रहे थे। हेलापुर और अमिरिता के बूथों पर भी कुछ लोग चुनाव का बहिष्कार करते दिखे। टोला खंगारन में एसडीएम के समझाने पर दोपहर एक बजे मतदान शुरू हो सका। वहीं, पवई में 12 बजे अधिकारियों के समझाने पर मतदाता वोट डालने पहुंचे।