{"_id":"608db9b58ebc3e8d915ab1cb","slug":"vote-counting-9711-candidates-box-of-luck-will-open-today-counting-will-be-done-in-98-rooms-of-10-blocks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में मतगणना: आज खुलेगी 9711 प्रत्याशियों की किस्मत की पेटी, 10 ब्लाक के 98 कमरों में होगी गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में मतगणना: आज खुलेगी 9711 प्रत्याशियों की किस्मत की पेटी, 10 ब्लाक के 98 कमरों में होगी गिनती
Sun, 02 May 2021 02:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 02 May 2021 02:31 AM IST
सार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। देर रात तक जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य के 9711 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी आ जाएगा।
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर लगी कुर्सियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। देर रात तक जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य के 9711 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी आ जाएगा।
मतगणना के लिए कुल 4420 कर्मचारियों को लगाया गया है। सभी 10 ब्लॉकों में बने मतगणना स्थल पर गिनती होगी। स्ट्रांग रूम से मतपेटियों को प्रत्याशियों के सामने निकाला जाएगा। जिले में 12 लाख 53 हजार 56 मतदाता के सापेक्ष 9 लाख 92 हजार मतदाताओं ने मतदान किया था।
मतगणना दो शिफ्ट में होगी। पहले सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक और रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक होगी। वहीं न्याय पंचायत स्तर पर चार टेबल लगाए जाएंगे। इसमें गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक प्रथम, गणना सहायक द्वितीय, गणना सहायक तृतीय लगाए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट पर ही प्रवेश
मतगणना के दौरान प्रत्याशी और अभिकर्ता को कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव दिखाने के बाद ही मतगणना स्थल पर प्रवेश मिलेगा। किसी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं मिल पाई है तो दो दिन पहले तक की एंटीजन रिपोर्ट दिखा सकता है। दोनों ही नहीं हैं तो वैक्सीनेशन की रिपोर्ट दिखानी होगी।

इतने प्रत्याशी मैदान में
जिला पंचायत सदस्य की 32 सीटों पर 399
ग्राम प्रधान की 590 सीटों पर 4485
बीडीसी की 789 सीटों पर 3402
ग्राम पंचायत सदस्य की 7446 सीटों पर 1425
यहां होगी मतगणना
ब्लॉक मतगणना केंद्र का नाम कक्षों की संख्या
सरसौल जवाहर नवोदय विद्यालय 11
बिधनू राजकीय कन्या इंटर कॉलेज 11
शिवराजपुर राम सहाय इंटर कॉलेज 9
पतारा नेहरू इंटर कॉलेज 9
कल्याणपुर राजकीय इंटर कॉलेज 10
चौबेपुर पं. राम कुमार विद्यापीठ इंटर कॉलेज 9
बिल्हौर बाबा रघुनंदन दास इंटर कालेज 10
घाटमपुर कैप्टन सुखवासी सिंह इंटर कॉलेज 13
ककवन डीपीएस नेहरू इंटर कॉलेज 4
भीतरगांव पं. बेनी सिंह भारत इंटर कॉलेज 12