फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vishv Hindu Parishad statement about  supreme court Chief Justice Deepak Mishra

SC के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की सेवानिवृत्ति से पहले आएगा 'रामंदिर का फैसला': विहिप

Mon, 04 Jun 2018 02:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 04 Jun 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
Vishv Hindu Parishad statement about  supreme court Chief Justice Deepak Mishra
विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने किया दावा
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की सेवानिवृत्ति से पूर्व ही राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ जाएगा। यह फैसला राममंदिर के पक्ष में ही आएगा। इसका पूरा विश्वास है। ये बातें रविवार को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं प्रभारी धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने इटावा में कहीं। वह मोतीझील स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


वह यहां चार दिन से चल रहे धर्म प्रसार प्रशिक्षण शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में शिविर को संबोधित करने आए थे। तिवारी ने कहा कि हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने भी यह माना है कि मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई। कहा कि हिंदू के साथ मुस्लिम जजों ने भी इसे मंदिर माना। मंदिर होने की पुष्टि भारतीय पुरातत्व विभाग भी कर चुका है। कहा कि हाईकोर्ट ने पूर्व में जो बंटवारे पर अपना निर्णय सुनाया। वह निरस्त होगा।
विज्ञापन

चीफ जस्टिस 02 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं

Vishv Hindu Parishad statement about  supreme court Chief Justice Deepak Mishra
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं प्रभारी धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा पहले ही कह चुके हैं कि वह सेवानिवृत्ति से पूर्व राम मंदिर पर फैसला सुनाकर जाना चाहते हैं। बताया कि चीफ जस्टिस 02 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उन्होंने शिविर में कहा कि धार्मिक उत्थान के कार्यक्रमों के आयोजन होने से समाज के लोगों को हिंदुत्व के महत्व की जानकारी व धर्म प्रसार होते रहने से धर्मांतरण नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed