{"_id":"6ab5851be2cafc77bb06074f","slug":"viral-fever-outbreak-children-and-the-elderly-falling-ill-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-149451-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वायरल बुखार की मार, बच्चे और बुजुर्ग हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वायरल बुखार की मार, बच्चे और बुजुर्ग हो रहे बीमार
Fri, 25 Sep 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। बदलते मौसम में नगर से गांवों तक वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। बच्चे और बुजुर्ग बुखार से तप रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी रोजाना 200 के करीब पहुंच रही है। इनमें लगभग 50 वायरल बुखार के ही मरीज होते हैं। सलेमपुर सीएचसी की ओपीडी में बुखार रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
दिन के समय चिलचिलाती धूप निकलने के दौरान उमस भरी गर्मी और देर रात तापमान में गिरावट के साथ मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम में बदलाव के प्रति लापरवाही बरतने से बीमारियां तेजी से बढ़ रही। मौसमी व संक्रामक बीमारियों के साथ-साथ अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा। घर-घर लोग बुखार से तप रहे हैं। सुबह आठ बजे से ही पीएचसी की ओपीडी की शुरुआत बुखार के मरीजों से हो रही है। बृहस्पतिवार को राजपुर पीएचसी की ओपीडी में 178 मरीज इलाज कराने पहुंचे इनमें अधिकांश संख्या वायरल बुखार के मरीजों की रही।
चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बच्चों और बुजुर्गों की प्रतिरोधक क्षमता तुलनात्मक रूप से कमजोर होती है। इसलिए वह वायरल की चपेट में जल्दी आ रहे हैं। वहीं डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि इस मौसम में खान-पान में जरा सी लापरवाही और दूषित जल का सेवन बीमारी का कारण बन रहा है। पेट में दर्द, तेज बुखार, सिरदर्द और कमजोरी जैसे लक्षणों के साथ बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी पहुंच रहे हैं। ओपीडी में प्राथमिक परीक्षण के बाद डॉक्टरों की ओर मरीजों की जांच करवाई ज रही है। इसके अलावा ओपीडी में पेट दर्द और त्वचा रोग से भी पीड़ित लोग पहुंच रहे हैं।