फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   VIP treatment in jail for money

'जेल के अंदर का VIP खेल', सजा काट कर आए इस शख्स ने CM को लिखा पत्र

Mon, 23 Apr 2018 08:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 23 Apr 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
VIP treatment in jail for money
डेमाे पिक
जिला उप कारागार महोबा में पैसे खर्च करने वाले कैदी वीआईपी सुविधा काट रहे है। उन्हे सुबह-शाम अलग से ताजा भोजन दिया जाता है। वहीं गरीब कैदियों को दी जाने वाली दाल में पानी के अलावा कुछ नजर नहीं आता है। जेल से छूटकर आए महोबा के गांधीनगर निवासी मनीष त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में जिला उप कारागार में की जा रही अनियमितताओं और घपलेबाजी को उजागर किया।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि जेल में पहुंचते ही कैदी से पहले दिन 2500 रुपये कमान कटाई के नाम पर लिए जाते हैं। कमान कटाने वालों को एक माह तक झाडू़, बर्तन व अन्य कार्य नहीं करने पड़ते हैं। हर माह 2500 रुपये देने वाले कैदी कामकाज से मुक्त रहते हैं जबकि कमान न कटाने वाले कैदियों से आटा माढ़ने के साथ साथ रोटी बनाने तक की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इसके बाद झाडू़ और साफ सफाई भी करवाई जाती है। 
विज्ञापन



मिलाई के नाम पर 100 रुपये लिए जाते है। दो कैदियों से मिलाई करने पर 200 रुपये दिए जाते हैं। पैसे वाले लोग जेल के अंदर चल रही कैंटीन में पैसा देकर खाना खाते हैं जबकि कुछ पैसे वाले कैदियों के लिए अलग से भोजन बनवाया जाता है और उन्हें बात करने के लिए मोबाइल सुविधाएं तक दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में नए कैदियों के साथ अभद्रता भी की जाती है। दाल में पानी के अलावा कुछ भी नजर नहीं आता है पूरी तरह उबला खाना दिया जाता है। जिससे मजबूरन लोगों को खाना पड़ता है। जेलर हरीश कुमार का कहना है कि सभी कैदियों को अच्छा भोजन दिया जाता है और किसी भी कैदी से पैसा नहीं लिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed