{"_id":"5c8b346dbdec2213ed0cb3a2","slug":"vip-number-9999-sold-in-41-thousand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के मनपसंद नंबर लेने के लिए ऑनलाइन बोली, 41 हजार रुपये में बिका 9999","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के मनपसंद नंबर लेने के लिए ऑनलाइन बोली, 41 हजार रुपये में बिका 9999
Fri, 15 Mar 2019 10:50 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में वाहनों के वीआईपी नंबरों की दूसरी बोली का रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिया गया। 9999 नंबर 41 हजार रुपये में बिका। दूसरे नंबर पर 0009 रहा। इस नंबर की 19 हजार रुपये में ऑन लाइन सबसे ऊंची बोली लगाई गई। दूसरे चरण की बोली में 55 वीआईपी नंबर ऊंची बोली लगाकर लिए गए। इससे पहले प्रथम चरण की बोली में 0001 नंबर सबसे ऊंची बोली लग 39.50 हजार रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
अपने वाहनों के मनपसंद नंबर लेने के लिए ऑनलाइन बोली शुरू की गई है। इस समय जिले में यूपी 78 एफआर सीरीज चल रही है। गुरुवार को घोषित परिणाम में 9999 नंबर राजीव अग्रवाल ने 41 हजार रुपये में हासिल कर लिया। इस वीआईपी नंबर की कीमत 15 हजार रुपये थी। इससे बढ़कर बोली लगानी थी। एआरटीओ प्रशासन आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि 0009 नंबर ज्योति अग्रवाल ने 19 हजार रुपये की बोली लगाकर हासिल किया। इसकी कीमत भी 15 हजार रुपये थी। 15 हजार रुपये कीमत के 7777 नंबर की प्रदीप तिवारी ने 18 हजार रुपये कीमत लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन नंबरों की इतनी बोली
4444-15 हजार, 0003-15 हजार 500, 0005-15 हजार, 0700- सात हजार 500, 0088- सात हजार, 0111-6500, 1212- छह हजार, 7878- पांच हजार, 9191-3500,9898- तीन हजार
4444-15 हजार, 0003-15 हजार 500, 0005-15 हजार, 0700- सात हजार 500, 0088- सात हजार, 0111-6500, 1212- छह हजार, 7878- पांच हजार, 9191-3500,9898- तीन हजार
इस तरह लगाई जाती बोली
अब तीसरे चरण की नीलामी शुरू होगी। किसी भी वाहन स्वामी को आकर्षक नंबर के लिए ऑनलाइन parivahan.gov.in पर आवेदन करना होता है। यह साइट खुलने पर फैंसी नंबर सलेक्ट करना होगा। उसके बाद वन टाइम पासवर्ड आता है। इसके बाद मनपसंद नंबर का आवेदन कर संबंधित नंबर की बोली लगा सकेंगे। राशि जमा करने के बाद आरटीओ दफ्तर से संबंधित नंबर जारी कर दिया जाएगा।