फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Violent collision between high speed bikes in Mahoba, former chief died and two injured

Mahoba Accident: तेज रफ्तार बाइकों में जोरदार भिड़ंत, पूर्व प्रधान की मौत और दो घायल

Sat, 03 Dec 2022 02:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 Dec 2022 02:02 PM IST
सार

श्रीनगर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें पूर्व प्रधान की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Violent collision between high speed bikes in Mahoba, former chief died and two injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महोबा जिले में सूपा-श्रीनगर मार्ग पर शुक्रवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है।

विज्ञापन

एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के पवा गांव निवासी पूर्व प्रधान प्रकाश राजपूत (48) अपने साथी धरम राजपूत के साथ बाइक से श्रीनगर में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिवकुमार राजपूत की भतीजी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहां से वापस लौटते समय बिलखी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे प्रकाश राजपूत की मौत हो गई, जबकि धरम राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक में सवार बांसपहाडिया निवासी विजय अहिरवार (35) के सिर पर गंभीर चोटें आईं। विजय पवा गांव से बहन के यहां से वापस श्रीनगर लौट रहा था।

दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि विजय की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक की पत्नी सुशीला, पुत्र जितेंद्र और पुष्पेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed