फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Violence with a girl in Hamirpur, six youths made a video naked, three youths in custody

युवती के साथ दरिंदगी: छह युवकों ने निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

Thu, 18 Aug 2022 08:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 Aug 2022 08:25 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ युवकों ने युवती का निर्वस्त्र  वीडियो बनाकर छेड़खानी की है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Violence with a girl in Hamirpur, six youths made a video naked, three youths in custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले के सिटी फाॅरेस्ट के पास जंगल में एक युवती के साथ दरिंदगी का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवती और उसके प्रेमी के साथ मारपीट कर रहे हैं। साथ ही करीब छह युवक उसे निर्वस्त्र कर वीडियो बना रहे हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, शहर से लगी वन विभाग की जमीन में लोगों को पिकनिक मनाने के लिए वर्ष 1992 में सिटी फॉरेस्ट आबाद किया गया था।
विज्ञापन

कुछ ही सालों में यह सिटी फॉरेस्ट वन विभाग की देखरेख और बजट के अभाव में वीरान हो गया। इस सुनसान जगह पर अक्सर मौज मस्ती करने जाने वाले प्रेमी युगलों के पीछे अक्सर आसपास इलाके के युवक पीछे लग जाते हैं और पकड़कर उनके साथ मारपीट कर धन उगाही करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कई बार पुलिस कार्रवाई भी कर चुकी है। इसी स्थान पर रंगरेलियां मना रहे प्रेमी युगल को कुछ युवकों ने दबोच लिया। उनके साथ मारपीट कर वीडियो बनाया। वायरल वीडियो में युवक गालियां दे बेल्ट और डंडों से मारपीट कर उनसे धन की मांग कर रहे हैं।

साथ ही युवती को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बना रहे हैं। इस मामले में सीओ सदर रविप्रकाश सिंह का कहना है कि पिछले 16 अगस्त को सिटी फॉरेस्ट में एक युवक और एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में थे। वहां कुछ ग्रामीण और तीन-चार युवक पहुंचे और मारपीट कर रुपयों की मांग की।

वायरल वीडियो मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। युवती से निर्वस्त्र कर छेड़खानी करते दिख रहे हैं, लेकिन यह सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में छह लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। घटना की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed