फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vinayak four goals propel DPS Kalyanpur into the semi finals

Kanpur News: विनायक के चार गोल से डीपीएस कल्याणपुर सेमीफाइनल में

Sun, 25 Oct 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vinayak four goals propel DPS Kalyanpur into the semi finals
कानपुर। कल्याणपुर स्थित डीपीएस में चल रहे चार दिवसीय इंटर डीपीएस फुटबॉल टूर्नामेंट जोन-3 बालक ओपन वर्ग-2026 में शनिवार को मेजबान डीपीएस कल्याणपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। तीसरे दिन सात लीग मुकाबलों के साथ एक क्वार्टर फाइनल खेला गया। क्वार्टर फाइनल में कल्याणपुर की टीम ने डीपीएस फिरोजाबाद को 6-0 से एकतरफा शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। विनायक ने चार गोल दागकर विपक्षी रक्षापंक्ति को छकाया। विराट ने दो गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन


लीग चरण में डीपीएस वाराणसी ने डीपीएस रुड़की को 3-1 से मात दी। दूसरे मुकाबले में डीपीएस इंद्रानगर व गोमतीनगर के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहा। तीसरे मुकाबले में डीपीएस मेरठ व बरेली का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। चौथे मुकाबले में डीपीएस कल्याणपुर ने डीपीएस गोमतीनगर को 5-1 से मात दी। पांचवें मैच में डीपीएस बरेली ने डीपीएस इंद्रानगर को 4-0 से पराजित किया। छठवें मुकाबले में डीपीएस मेरठ ने डीपीएस गोमतीनगर को 3-0 से पराजित किया। सातवें मुकाबले में डीपीएस कल्याणपुर ने डीपीएस इंद्रानगर को 3-0 से मात दी। टूर्नामेंट के शेष क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed