{"_id":"60ad4d735699cf79d23fb604","slug":"villages-government-245-pradhan-took-online-oath-on-first-day-the-rest-will-take-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गांवों की सरकार: पहले दिन 245 प्रधानों ने ली ऑनलाइन शपथ, बचे हुए आज लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों की सरकार: पहले दिन 245 प्रधानों ने ली ऑनलाइन शपथ, बचे हुए आज लेंगे
Wed, 26 May 2021 12:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 26 May 2021 12:52 AM IST
सार
ऑनलाइन शपथ लेने के बाद 245 ग्राम प्रधानों को आज से गांव की सरकार चलाने के अधिकार मिल गए हैं। वहीं कोरम पूरा न होने के कारण 321 प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
ऑनलाइन शपथ लेते प्रधान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में हुए पंचायत चुनाव में जीते ग्राम प्रधानों को मंगलवार को ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। पहले दिन 269 मेें 245 प्रधानों ने शपथ ग्रहण की। जो प्रधान शपथ नहीं ले पाए हैं, बुधवार को दिलाई जाएगी। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए तीन पालियों में प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
पहली बार प्रधानों और पंचायत सदस्यों को जूम एप से पद और गोपनीयता की ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह के लिए पंचायत भवन और सामुदायिक भवन, प्राइमरी स्कूलों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिले में तीन चरणों (11, 1, 3 बजे) में ब्लॉक के सचिवों ने शपथ दिलाई।
पहले दिन कुल 100 महिला, 145 पुरुष प्रधानों ने शपथ ली। इसके अलावा 1576 पुरुष, 945 महिला ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। बता दें जिले की 590 ग्राम पंचायतों में 321 में पंचायत सदस्यों की संख्या दो तिहाई न होने के कारण यहां के प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। केवल 269 ग्राम पंचायतों में सदस्यों का मानक पूरा हो सका है।
विज्ञापन
प्रधानों से सीधा संवाद करेंगे सीएम
अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने निर्देश जारी किया कि संघटित ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्यों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 मई को 3:30 बजे जूम एप से संवाद करेंगे। प्रधानों को गांव में विकास कराने और कोरोना महामारी के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश देंगे।

27 मई को प्रधानों की पहली बैठक
ग्राम पंचायत की पहली बैठक 27 मई को पंचायत भवन और सामुदायिक भवन में होगी। प्रक्रिया के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों से लिखित में नोटिस भरवाया जाएगा। बैठक में कोविड-19 के बचाव पर चर्चा होगी और ग्रामीणों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इसके साथ ग्राम पंचायत की छह समितियों के गठन का कार्य भी किया जाएगा।
ब्लॉकवार शपथ लेने वाले प्रधानों का विवरण
ब्लॉक संघटित ग्राम पंचायत पुरुष प्रधान महिला प्रधान
कल्याणपुर 19 12 7
सरसौल 36 23 13
बिधनू 25 15 10
चौबेपुर 27 17 10
शिवराजपुर 35 11 7
बिल्हौर 31 20 11
ककवन 19 10 9
भीतरगांव 29 14 15
घाटमपुर 27 16 11
पतारा 21 11 10