फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villagers pelted stones at the electrical and police team for connecting the electricity connection

चित्रकूट: बिजली कनेक्शन जोड़ने पहुंची विद्युत व पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, कई घायल

Thu, 26 Sep 2019 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Sep 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में मऊ थाना क्षेत्र के तिलौली के मजरा चंदई गांव में बुधवार की शाम घरों में कनेक्शन जोड़ने बिजली विभाग की टीम पुलिस सुरक्षा के लिए पहुंची तो ग्रामीणों ने टीम पर पक्षपात करने का आरोप लगाकर टीम के सदस्यों पर पथराव कर दिया। पूरे गांव में हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


अचानक पुलिस टीम भी नहीं निपट पाई और किसी तरह विद्युत विभाग टीम के सदस्यों को बचाकर मऊ लौट आई। इस घटना में कुछ विद्युत कर्मी घायल हो गए। बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग के उप खंड अधिकारी मऊ राजकुमार भारती ने थाने में आठ ग्रामीणों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल है। ग्रामीण दूसरे रास्ते से केबल ले जाने का विरोध कर रहे थे। इसके पहले ग्रामीणों ने घरों में विद्युत कनेक्शन कराने के लिए मऊ तहसील मेें कुछ दिन पहले क्रमिक अनशन पर बैठे थे। जिससे अधिकारियों के आदेश पर विद्युत विभाग की टीम कनेक्शन करने के लिए गई थी।

तिलौली गांव के मजरा चंदई गांव के ग्रामीण कुछ दिन पहले घरों में विद्युत कनेक्शन कराने के लिए क्रमिक अनशन शुरू किया था। उनका आरोप था कि उनके घरों में कनेक्शन है। गांव के कुछ युवकों ने जबरन घरों से विद्युत की केबल हटा दिया है। जिससे अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

अधिकारियों के आदेश पर गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम तिलौली गांव के मजरा चंदई पहुंची। जिसमें जब विद्युत कर्मी कनेक्शन घरों में करने लगे तो कुछ ग्रामीण कहने लगे कि इस रास्ते से विद्युत केबल नहीं जाएगी। जबकि कुछ ग्रामीण कहने लगे कि इसी रास्ते से जाएगी। इस बात को लेकर बवाल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed