दरोगा को महंगा पड़ा वीडियो बनाना, भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क में ग्रामीणों ने पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया बुधवार को चकरनगर तहसील क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे वे पथर्रा गांव पहुंचे थे। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि भरेह थाने के दरोगा गीतम सिंह पाल वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली करते हैं। कठेरिया ने वहां मौजूद दरोगा से जनता की शिकायत पर जवाब मांगा। इस पर दरोगा मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा।
आरोप है दरोगा ने ग्रामीणों से अभद्रता भी की
इसके पहले ही भाजपा प्रत्याशी समर्थकों संग गांव से जा चुके थे। एएसपी ने मामले में ग्रामीणों से पूछताछ की। एएसपी ने मामले की सूचना डीएम जेबी सिंह को दी। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम चकरनगर इंद्रजीत सिंह और सीओ चकरनगर को सौंपी है। एएसपी ने बताया कि ग्रामीणों के बयान लिए थे। ग्रामीणों के बयान और दरोगा के आरोप भिन्न हैं। एसडीएम की कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मैं गांव में जनसंपर्क कर रहा था तभी दरोगा पहुंच गए- रामशंकर कठेरिया
दरोगा गीतम पाल सिंह ने आरोप लगाया कि जनसभा की सूचना पर गए थे। रामशंकर कठेरिया को लोगों ने बताया कि थाने से दरोगा आए हैं, तो उन्होंने कहा कि कौन दरोगा आया है। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या वीडियो बनाया है, तो मैंने कहा हां। दरोगा का आरोप है कि रामशंकर ने उसका मोबाइल छीनकर समर्थकों से मारने को कहा। इस पर उनके समर्थकों ने हमला बोल दिया। मैंने वहां से भागकर जान बचाई। मारपीट में मेरे चोटें आई हैं।
मैं गांव में जनसंपर्क कर रहा था तभी दरोगा पहुंच गए। उन्होंने वीडियो बनाने के दौरान मुझसे और ग्रामीणों से अभद्रता की। ग्रामीणों को धक्का देकर भगाने लगे, तो ग्रामीणों ने भी उनसे धक्कामुक्की कर दी। ग्रामीणों को शांत कराकर मैं वहां से चला गया था।
- रामशंकर कठेरिया, भाजपा प्रत्याशी