{"_id":"5dadad378ebc3e93ce4fc273","slug":"villagers-beat-four-people-including-j-e-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: रात में बिजली चेकिंग करने पहुंचे जेई समेत चार को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: रात में बिजली चेकिंग करने पहुंचे जेई समेत चार को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा
Mon, 21 Oct 2019 09:02 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Oct 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
थाने पहुंचे एसडीओ, जेई व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के अमृतपुर में बिजली चेकिंग करने को रविवार रात जेई अपने तीन साथियों के साथ एक घर में दरवाजा खुलवा कर महिला को धक्का मार घुस गए। चोर समझकर परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से चारों की पिटाई कर दी। जेई ने भाग कर यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस जेई, उसके साथियों व ग्रामीण को पकड़ कर थाने लाई। पहचान पत्र न दिखाने पर पुलिस ने पांचों लोगों को थाने में बैठा दिया।
सुबह एसडीओ, अन्य जेई के पहुंचने पर एसओ ने पकड़े गए जेई और उसके साथियों को छोड़ा। जेई ने ग्रामीण के खिलाफ बिजली चोरी, सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीण ने जेई समेत चार के खिलाफ पत्नी से धक्कामुक्की कर चेन व झुमकी लूटने की तहरीर दी है। अमृतपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अजय यादव रविवार रात करीब दस बजे लीलापुर गांव में टीजीटू दिनेश कुमार, कार चालक शोभित व बबलू को लेकर बिजली चेकिंग करने गए। वहां उन्होंने चक्की मालिक अखिलेश सिंह के घर का दरवाजा खटखटाया।

आरोप है कि अखिलेश की पत्नी ने दरवाजा खोला तो सभी लोग बिना कुछ बताए धक्का मारते हुए घर में घुसे ओर चक्की वाले कमरे में जाकर केबल खींचने लगे। महिला ने घबरा कर चोर-चोर का शोर मचा दिया। इस पर कमरे में लेटे पति अखिलेश व आसपास के लोग आ गए। सभी ने जेई और उसके साथियों को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। सभी की जमकर पिटाई की गई। तभी जेई वहां से मौका पाकर भाग निकले और यूपी 100 पर घटना की जानकारी दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और जेई, उसके साथियों व अखिलेश को पकड़ कर थाने लाई। थाने में अजय यादव ने खुद को जेई बताया लेकिन कोई भी पहचान पत्र नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने सभी को थाने में बैठा लिया। जानकारी मिलने पर सोमवार सुबह एसडीओ कमलेश कुमार, एसडीओ शरद प्रताप व अन्य जेई अमृतपुर थाने पहुंचे। एसओ से वार्ता के बाद जेई और साथियों को छोड़ा गया। जेई ने अखिलेश के खिलाफ बिजली चोरी, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मीटर जलाने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई।

उधर अखिलेश ने जेई अजय यादव और उसके तीन साथियों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा कि रात में दरवाजा खुलवा कर बगैर कुछ बताए सभी लोग घर में घुस आए। विरोध करने पर पत्नी से धक्कामुक्की की। जिस कमरे में चक्की लगी है उसकी केबल खींचने लगे। इससे हुए शार्टसर्किट से मीटर जल गया। इस दौरान आरोपियों ने पत्नी के गले से सोने की चेन और कान से झुमकी तोड़ ली।
जेई ने बताया कि चक्की बाईपास कर चलाने की शिकायत आई थी।
इससे वह चेकिंग करने गए थे। उनके व साथियों के साथ मारपीट कर दी गई। एसओ सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जेई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ग्रामीण की तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन ग्रामीण बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जेई से उनकी मुलाकात नहीं हुई है। मारपीट के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। एसओ ने रात में फोन पर थाने में बैठाए जाने के संबंध में बताया था।