फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villagers angry over allotment of pond without information

Kanpur News: बिना जानकारी तालाब आवंटित किए जाने से ग्रामीण नाराज

Wed, 08 Jan 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 08 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over allotment of pond without information
सरवनखेड़ा। ग्राम पंचायत सेरुवा का तालाब आवंटित किए जाने पर प्रधान व ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की। लोगों ने तहसील प्रशासन पर बिना ग्राम पंचायत की सहमति के तालाब आवंटित किए जाने का आरोप लगा मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर आवंटन निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मंगल सिंह परिहार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आलोक सिंह को ज्ञापन सौंपा। बताया कि गाटा संख्या 456 में गांव का तालाब है। इसमें गांव के लोग अपने पशुओं को पानी पिलाते हैं। तहसील प्रशासन से ग्राम पंचायत से सहमति लिए बिना ही तालाब को मत्स्य पट्टे के लिए आवंटित कर दिया। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि जिलाधिकारी ने मामले का निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया है। उनके साथ गांव के अंशु वर्मा, लवकुश, धर्मेंद्र, राजकुमार, मंगल पासवान, कमलेश,राम प्रताप, रामसेवक आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed