फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villagers' accounts were opened in the name of applying for toilets.

Kanpur News: शौचालय का आवेदन कराने के नाम पर खोल दिए ग्रामीणों के खाते

Thu, 01 Oct 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Villagers' accounts were opened in the name of applying for toilets.
रूरा। क्षेत्र के गुलाबपुर भौरा गांव में जनसेवा केंद्र संचालक ने अपने साथियों संग मिलकर गांव में शौचालय योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से आवेदन करा एक बैंक में उनके खाते खुलवा दिए। ग्रामीणों द्वारा रिसीविंग मांगे जाने पर ठगी का एहसास हुआ। सभी ने थाने में आकर शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गुलाबपुर भौरा निवासी दीपू सिंह के साथ पहुंचे कई अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से पुलिस से शिकायत की। बताया कि पिछले चार दिनों से दो से तीन युवक बाइक से गांव आ रहे थे। उन्होंने अपना परिचय जनसेवा केंद्र संचालक के रूप में दिया। गांव में कैंप लगा शौचालय योजना का 12 हजार रुपये दिलाए जाने का झांसा देकर गांव के 43 महिला व पुरुषों के फिनो पेमेंट बैंक में खाते खोल दिए हैं। आरोप है कि उक्त ठगों ने सभी खातों में अपने व अपने दोस्तों के मोबाइल नंबर अटैच किए।
विज्ञापन

जब ग्रामीणों ने उनसे रिसीविंग मांगी तो नहीं दी और बाद में देने की बात कह चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें शक है कि उक्त लोग किसी बड़े साइबर ठगी के गिरोह से जुड़े हुए हैं। उस गिरोह को खाता संख्या देकर ठगी का पैसा मंगवाते हैं। ग्रामीणों के साथ कहीं कोई अप्रिय घटना न घटित हो इस पर साइबर हेल्पडेस्क पर शिकायत की। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। साइबर टीम बुलवाकर हर बिंदु की जांच कराई जा रही है। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed