फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villager killed for protesting against abuse beaten to death with sticks five members of same family injured

Etawah: गाली के विरोध पर ग्रामीण की हत्या, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मारा, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

Fri, 10 Jan 2025 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Jan 2025 12:08 PM IST
सार

Etawah News: बसरेहर के जफराबाद गांव में गाली-गलौज के विरोध में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Villager killed for protesting against abuse beaten to death with sticks five members of same family injured
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के बसरेहर  थाना क्षेत्र में अलाव ताप रहे परिवार के गाली-गलौज का विरोध करने पर गांव के ही कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। वहीं, परिवार के पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी को आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गया है। बसरेहर क्षेत्र के गांव जाफराबाद में सतेंद्र का परिवार घर के बाहर अलाव ताप रहा था।

विज्ञापन

इस बीच ही गांव में रहने वाले पड़ोसी जयपुर से आए और सड़क पर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर जयपुर से आए पक्ष के लोग मारापीटी पर उतारू हो गए। उन्होंने घर से लाठी-डंडे निकालकर हमला बोल दिया। लाठियों के कई वार सतेंद्र के पिता प्रेम सिंह (55) के सिर पर होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया।

विज्ञापन

घायलों का आयुर्विज्ञान विवि में चल रहा है इलाज
यहां से हालत गंभीर देखकर उन्हें आयुर्विज्ञान विवि सैफई रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने प्रेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सतेंद्र की मां रामबेटी, ताऊ पंछीलाल व  उसके भाई विमलेश, अनीश, अवधेश पांच लोग घायल हो गए हैं। उन्हें आयुर्विज्ञान विवि में उपचार दिया जा रहा है। बसरेहर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया कि देर रात जफराबाद गांव से छह घायल इलाज के लिए आए थे।

वारदात में शामिल लोगों की तलाश जारी
इसमें प्रेम सिंह के सिर बहुत बुरी तरह से फटा हुआ था, बेहोशी की हालत में थे। प्रेम सिंह और विमलेश की हालत गंभीर थी। बाकी के चार लोग खतरे से बाहर थे। प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया था। एसओ समित कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। वारदात में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करके जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed